Video: स्टेज पर दूल्हे ने कर दी ऐसी हरकत, शर्म से लाल हुई दुल्हन, लोग बोले- कैंसिल कर दो शादी!
विवाह के दौरान दुल्हा और दुल्हन की कुछ एक्टिविटी कई बार फेमस हो जाती है। हाल में एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जिसको लेकर लोगों ने तीखे कमेंट किए हैं।
Wedding shock: शादी के दौरान कई बार चौंका देने वाले घटनाएं सामने आती हैं। इनमें अक्सर शराब के नशे में बरातियों की जश्न या फिर वर और वधू पक्ष के बीच सामंजस्य की कमी सामने आती है। लेकिन हाल में सामने आए एक मामले में ऐसा कुछ भी नहीं था, यहां तो दुल्हा सिर्फ मिठाई खिलाने पर ही अग्रेसिव हो गया। हालांकि दुल्हन ने खुद पर पूरी तरह नियंत्रण किया, लेकिन स्टेज पर ऐसी स्थिति देख घराती और बराती दोनों सन्न रह गए।
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दुल्हा स्टेज पर ही दुल्हन के साथ उस वक्त जबरदस्ती कर रहा, जब उसे मिठाई खिलाई गई। दरअसल, स्टेज पर जयमाल की रश्म पूरी होने के बाद दुल्हन ने दूल्हे को मिठाई खिलाई और पानी पिलाया। लेकिन जब दूल्हा दुल्हन को मिठाई खिलाने लगा तो उसने मना कर दिया लेकिन दुल्हा नहीं माना उसने उसका (दुल्हन) का सिर पकड़ा और मुंह में जबरदस्ती मिठाई का आधा टुकड़ा डालने दिया। लेकिन दुल्हन उसे उगल दिया। ये सब देख शादी में शामिल हो रहे दोनों पक्ष के लोग हैरान हो गए।

शादी को यादगार बनाने के लिए अब अक्सर इस तरह के वीडियो सामने आते हैं। इसके लिए अलग से खास तैयारियां भी की जाती हैं। लेकि कुछ हरकत की वजह से पूरे समारोह की रौनक बिगड़ जाती है। लेकिन हैरान करने वाली ये है कि इस मामले में खुद दूल्हे ने ही ऐसी हरकत कर डाली।
ये वीडियो इंटाग्राम पर यूजर आईडी @shravankr7 से शेयर की गई है। वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि बरमाला के बाद दूल्हे को मिठाई खिलाती है, फिर दूल्हा दुल्हन को बची हुई मिठाई खिलाना चाहता है लेकिन वो (दुल्हन) इनकार कर देती है। इस पर वो क्रोधित हो जाता है और उसे लड्डू का बचा हुआ टुकड़ा जबरदस्ती खिलाने की कोशिश करता है।












Click it and Unblock the Notifications