"पूरी जिंदगी कैमरे में ही घुसा रहूं मैं", जूस पीते बच्चे ने पिता को कैसे वीडियो बनाने से रोका देखिए

नई दिल्ली। स्मार्टफोन ने लोगों की जिंदगी बदलकर रख दी है। लोग इंटरनेट और वीडियो के इतने शौकीन हो गए हैं कि बिना इसके दिन नहीं बीतता। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें अपने बच्चों को कैमरे में रिकॉर्ड करने की आदत हो गई है। कुछ माता-पिता तो चौबीसों घंटे बच्चों को फिल्माने की कोशिश करते हैं। अपने बच्चों को हर समय फिल्माने वाले माता-पिता के लिए अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर वे बच्चों को तंग करने से बाज आएंगे! हां जी, तो देखिए यह वीडियो..

Watch Viral Video: Puri zindagi camera me hi ghusa rahu mai, Little boys about filming kids

यह वीडियो इंस्टाग्राम के एक अकाउंट @molikjainhere पर पोस्ट किया गया है। जो बच्चा वीडियो में दिख रहा है, उसका नाम मौलिक है। दृश्य देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि पिता उसका वीडियो बनाते रहते हैं। वह कहते हैं, "हेलो मौलिक..." और फिर उसे कैमरे में रिकॉर्ड करना शुरू कर देते हैं। कैमरा देखकर मौलिक खफा हो जाता है और वह खरी-खोटी सुनाना शुरू कर देता है। मौलिक कहता है कि, "यार क्या है यह, आपको क्या हुआ है? मतलब मैं कुछ खाता हूं, पीता हूं, हर जगह आप कैमरा लेके घुस जाते हो.. हर चीज में...! मतलब कुछ करने ही नहीं देते।"

Watch Viral Video: Puri zindagi camera me hi ghusa rahu mai, Little boys about filming kids

मौलिक आगे बोलता है, "और, ये मेरे साथ ही नहीं, हर बच्चे के साथ होता है। हर बच्चे के मां-बाप चाहते हैं कि वो प्रभावित करने वाले बने। इसके लिए क्या मैं पूरी जिंदगी ही कैमरे में घुसा रहूं..दिन भर, वीडियो, वीडियो, वीडियो!"

यह सुनकर मौलिक के पिता अवाक रह गए। वह फिर पूछते हैं कि क्या तू गन्ने का जूस पी रहा है या कुछ और कर रहा है। मौलिक जवाब देता है कि, हां जूस है, ये अच्छा लग रहा है। उसके बाद मौलिक फिर अपने पिता से वीडियो बनाना बंद करने को कहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+