पालतू पिल्ले की तरह दिखने के लिए बच्ची ने किया ऐसा मेकअप, मासूमियत पर आ जाएगा दिल VIDEO
नई दिल्ली। यदि आप बच्चों और पेट्स (पालतु जानवरों) से जुड़े वीडियो देखने के शौकीन हैं, तो आप यह वीडियो देखने से न चूकें। दुनियाभर में बहुत से घरों में कुत्ते पाले जाते हैं, और उन घरों के बच्चे अमूमन कुत्तों से लाड़-लड़ाते हैं। इंसान के बच्चों द्वारा अपने पालतू जानवरों से प्यार भरे वीडियो सोशल मीडिया पर भी अक्सर देखने को मिलते हैं। एक छोटी बच्ची का यह वीडियो आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि, बच्ची अपने पालतू कुत्ते से बहुत प्यार करती है और उसकी तरह ही दिखने की कोशिश कर रही है...

छोटी सी बच्ची ने ये क्या कर दिया
बच्ची ने अपने पालतू कुत्ते जैसा मुंह बनाने के लिए खुद का मेकअप किया। उसकी इस कोशिश को आप देखिए, और सोचिए ऐसा उसने क्यों किया। यहां देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि वीडियो उसकी माँ द्वारा रिकॉर्ड किया गया है और यह वास्तव में मनमोहक है। वीडियो को गुड न्यूज मूवमेंट के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया। इसे करीब 9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। वायरल हो रहे वीडियो में जब छोटी बच्ची से उसकी मां पूछती है कि वह मेकअप क्यों कर रही है, तो उसका जवाब एकदम खरा आया, "क्योंकि मैं अपने कुत्ते फ्रांसिस्को की तरह दिखना चाहती हूं,"

पालतू डॉगी की तरह दिखने की कोशिश
कैमरा फिर उसके पालतू कुत्ते की ओर जाता है और हम स्पष्ठ रूप से कह सकते हैं कि रंग टोन सही पाया। बच्ची गंभीर थी, और ये कोई मज़ाक नहीं था। उसकी माँ मुश्किल से अपनी हँसी रोक पाई। आपने नहीं देखा तो अब आपको उस बच्ची का यह प्यारा वीडियो देखना होगा, जिसका चेहरा पूरी तरह से ऐसे मेकअप से ढका हुआ है...जिससे वह पालतू डॉगी की तरह दिखने की कोशिश कर रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो को इंटरनेट यूजर्स ने खासा पसंद किया है। एक यूजर ने लिखा, "छोटी सी बच्ची ने अच्छा काम किया, बहुत प्रतिभाशाली तरीक से..अपना चेहरा पूरी तरह से मेकअप से ढका। ऐसा उसने कुत्ते की तरह दिखने के लिए किया। वाकई, बहुत प्रभावी ढंग से अपने चेहरे को फनी बनाया..। गुड!''












Click it and Unblock the Notifications