VIDEO: अलादीन की तरह जादुई चटाई पर उड़ा यूट्यूबर, जानिए कैसे किया ये मैजिक
दुबई। क्या बचपन में आपने अलादीन की गूढ़ दुनिया और जादुई चिराग वाले टीवी सीरियल को देखा? जिसमें कि मध्य-पूर्व की लोक-कथा पर आधारित जिन्न, दीपक और जादू के कालीनों की एक आकर्षक कहानी थी। यदि 'अलादीन के चिराग' से आप परिचित हैं तो यहां आपके लिए कुछ ऐसी ही असल कहानी आ गई है। दरअसल, RhyzOrDie नाम के एक यूट्यूबर ने उस 'जादुई दुनिया' को अपने एक वीडियो से वास्तविकता में बदल दिया है। उसने अपना एक मैजिकल कालीन बनाया और उस पर चढ़कर वह दुबई की सड़कों पर मंडराया। वह पानी पर भी चला। साथ ही शहरभर की झलक दिखाई..।

अलादीन की जादुई कालीन इंटरनेट पर
यूट्यूब पर अपलोड किए गए वीडियो में RhyzOrDie को एक कालीन के ऊपर मंडराते हुए दिखाया गया है, जो जमीन से कुछ इंच ऊपर उड़ता और समुद्र पर तैरता हुआ प्रतीत होता है। लोग उसे देखकर आश्चर्य करते हैं। बहुतों ने दांतों तले उंगली दबा ली। शहर में सड़कों पर उसे देखकर लोग उसका वीडियो बनाने लगे। चूंकि, इस शख्स ने एक कालीन पर सवारी करते हुए अलादीन के शहजादे-अली की तरह कपड़े पहने और सिर पर कैप लगाई।

बिना चले पानी पर तैरा, सड़क पर उड़ा
वह जहां-जहां से गुजरा, तो कुछ लोग उसकी चटाई यानी कि कालीन को 'जादू' वाली कालीन कहने लगे। वहीं, कुछ लोग समझ ही नहीं पाए कि वह ऐसे कैसे पानी पर तैर रहा था और सड़क के उूपर तेजी से सरक रहा था। कई अरबी महिलाएं उसे देखकर हैरत में पड़ गईं..वे सोचने लगीं कि शख्स के पास वाकई कोई जादू है।

जानिए आखिर कैसे किया ये कारनामा
हालांकि, शख्स ने हकीकत में ये कैसे किया, हम आपको बता रहे हैं। दरअसल, इसके लिए उसने एक इलेक्ट्रॉनिक लॉन्गबोर्ड का इस्तेमाल किया, जिस पर उसने कालीन बिछाया। इतना ही नहीं, इसी पर सवार होकर वह दुबई में पानी के एक हिस्से पर अपनी कालीन पर मंडराया भी। अब उसके मैजिक कार्पेट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

अब तक लाखों लोग देख चुके
इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और ढेर सारी प्रतिक्रियाएं आई हैं। बहुत से लोगों के लिए यह आश्चर्यजनक वीडियो है। हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किया और लिखा कि यह दृश्य पूरी तरह से ऐसा लग रहा है- जैसे अलादीन मध्ययुगीन काल को छोड़कर 21वीं सदी में टाइम-मशीन के माध्यम से आ-उतरा हो।
देखकर हतप्रभ हुईं महिला
एक अरबी महिला ने लिखा, 'वॉव..तुमने दिल जीत लिया। कितना सुंदर कालीन है..और वेषभूषा से तुम सच में शहजादे लग रहे हो!

यकीनन, ये कमाल का हुनर है
वहीं, अन्य यूजर ने कहा- 'हमें विश्वास नहीं होता कि आप ऐसे अरेबियन नाइट्स थीम के कंटेंट क्रिएट करते हैं। इसी कड़ी में आपने मैजिक कार्पेट का चौंका देने वाला सीन दिखाया है। यकीनन, ये कमाल का हुनर है।'












Click it and Unblock the Notifications