Video:खाना गिराने पर मासूम बच्ची को जानवरों की तरह पीटा
महिला ने 6 साल की मासूम बच्ची को छड़ी से लात-घूंसों से इतना पीटा की देखने वालों की आत्मा कांप जाए।
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। मासूम बच्ची के साथ महिला ने जो किया उसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। महिला ने 6 साल की मासूम बच्ची को छड़ी से लात-घूंसों से इतना पीटा की देखने वालों की आत्मा कांप जाए।

मामला मलेशिया के पूचोंग पर्डाना का है। इस वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि खाना प्लेट से गिरने के बाद उसकी केयर टेकर उसे बुरी तरह पीटती है। महिला पहले उसे डांटती है। फिर उसे छड़ी से बुरी तरह पीटती है। बच्ची उससे माफी मांगती है, लेकिन वो रुकती है। मारती रहती है। बच्ची दर्द से चिल्लाती रह जाती है, लेकिन महिला पर मानो भूत सवार हो।
वो उसे लगातार मारती जाती है। पहले छड़ी से फिर लात-घूंसों से मारती है। 2 मिनट 49 सेकेंड की क्लिप में आरोपी महिला लगातार बच्ची को मारती रहती है। वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची को भी छुड़ा लिया गया है। देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications