नमाज अदा कर रहे पिता के कंधों पर चढ़ गई बच्ची और फिर....खूब वायरल हो रहा है क्यूट Video

नमाज अदा कर रहे पिता के साथ कंधों पर चढ़ गई बच्ची और फिर...खूब वायरल हो रहा है क्यूट Video

Recommended Video

    Namaz अदा करते Father के साथ Daughter की मस्ती, Viral हुआ CUTE VIDEO | वनइंडिया हिंदी

    श्रीनगर। बेटियां हमेशा पिता की लाडली होती हैं। अक्सर देखा गया है कि बेटियां मां से ज्यादा पिता को लाडली होती हैं। वो उनके साथ खेलती, घूमती, शरारतें और जमकर मस्ती करती है। जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में रहने वाले पिता और बेटी के इस प्यारे रिश्ते का एक छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

    जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के जामा मस्जिद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो श्रीनगर के ऐतिहासिक जामा मस्जिद का है , जहां लोग नमाज अदा कर रहे हैं। एक ओर जहां लोग नमाज अदा कर रहे हैं तो वहीं इस दौरान एक बच्ची मस्ती करती दिख रही है। बच्ची मस्ती कर रही है तो वहीं पिता नमाज अदा कर रहे हैं। बच्ची नमाज के लिए झुके पिता के कंधे पर चढ़कर बैठ जाती है।

    वायरल हुआ बच्ची का क्यूट वीडियो

    वायरल हुआ बच्ची का क्यूट वीडियो

    बाकी लोग नमाज अदा कर रहे हैं और बच्ची मस्ती करने में व्यस्त है। वो नमाज अदा कर रहे अपने पिता के पास पहुंच जाती है और पिता की पीठ पर चढ़ जाती है। वो वापस उतरकर फिर से पिता की पीठ पर चढ़ जाती है और गुलाटी मार देती है। लोगों को ये क्यूट वीडियो खूब पसंद आ रहा है।

     नमाज अदा करते पिता के कंधों पर बच्ची की मस्ती

    नमाज अदा करते पिता के कंधों पर बच्ची की मस्ती

    इस वीडियो को 11 मई को शेयर किया गया। ट्विटर पर सामने आए वीडियो में आखिर नन्हीं सी बच्ची पिता की पीठ से गिरती हुई दिखाई देती है। इस दौरान पिता नमाज अदा करने में पूरी तरह मशगूल दिखाई देते हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है। सबसे पहले ट्विटर पर इस वीडियो को ईशान वानी ने ट्वीट किया है, जिसके बाद ये तेजी से वायरल हो गया।

     1 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा

    1 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा

    अब तक 1 लाख 11 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लोग बच्ची की हरकत देख खुश हो रहे हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि ऊपर वाला दुआ कुबूल करने के नए-नए तरीके निकालता रहता है। लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिख है कि हर बच्चा घर पर मां के प्रार्थना करने के दौरान ऐसा करता है, लेकिन एक दिन न भूलने वाला थप्पड़ पड़ता है और यह खत्म हो जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+