Horror Video: चील ने चंद सेकंड में लड़की को कर दिया अंधा, खौफनाक मंजर देख कांप जाएगी रूह
Horror Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता हैं, लेकिन यकीन मानों कभी-कभी कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसे देखते ही रूह कांप उठती है। ताजा वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। वायरल वीडियो में एक लड़की सड़क पर अपनी मस्ती में चलती जा रही है, फिर पलभर में कोई आता है और उसकी आंख निकाल लेता है? आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की को सड़क पर चलते देखा जा सकता है। थोड़ी देर और देखने पर पता चलता है कि लड़की हाथ में फोन लेकर कुछ रिकॉर्ड कर रही है। इस बीच हवा में अचानक एक चील आती है और उसकी दाहिनी आंख पर चोंच मारती है।

हालांकि, वीडियो कई बार देखने से भी ये स्पष्ट नहीं हो सका कि चील के इस हमले में लड़की की आंख बचती है या निकल जाती है। अब जाहिर सी बात है कोई किसी पर हमला करे और वो इंसान अपना बचाव करने की जगह फोन पर रिकॉर्डिंग करता रहे ये तो हो नहीं सकता है। यहां भी ऐसा ही हुआ चील के हमले के तुरंत बाद रिकॉर्डिंग बंद हो जाती है, और संभवत: लड़की चील से अपना बचाव करती है।
सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो को जिसने भी देखा वो हैरान रह गया। इस वीडियो को अब तक 9 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं, और लोगों के रिएक्शन की तो समझो बाढ़ ही आ गई है, लोग अपने-अपने अनुभव और डर के बारे में लिख रहे हैं।
एक यूजर्स ने लिखा, 'हां यह सच है, मेरे एक दोस्त के साथ ऐसा हो चुका है। स्कूल ग्राउंड के लंच टाइम में...लेकिन सौभाग्य से उसकी आंखें बच गई थीं। उसके चेहरे के दोनों साइड में चील ने अपने नेल मार दिए थे, जिसके निशान आज भी उसके चेहरे पर हैं।' बस इतना सुनते ही यूजर्स और ज्यादा खौफ में नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications