बाइक से जा रहा था कि तभी 12 शेरों ने रोक लिया रास्ता और फिर...
गुजरात में शेरों के झुंड ने हाईवे पर गाड़ियों को 15 मिनट तक के लिए रोके रखा। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है।
अहमदाबाद। शेरों को लेकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है। रास्ते में अगर एक भी शेर दिख जाएं जो लोग कई किलोमीटर पीछे ही अपनी गाड़ी खड़ी कर देते हैं, लेकिन गुजरात में एक बाइक सवार के सामने एक-दो नहीं बल्कि 12 शेरों का झुंड आ गया।

गुजरात के अमरेली जिले के पीपावाव पोर्ट के स्टेट हाइवे पर 12 बब्बर शेर के एक झुंड ने ट्रैफिक रोक दी। बाइक सवार शख्स ने जैसे ही शेरों के इस झुंड को देखा अपनी बाइक खड़ी कर चुपचाप वहां शांति से खड़े होकर शेरों के जाने का इंतजार करने लगा। शेरों का ये झुंड करीब 15 मिनट तक ट्रैफिक को रोके रखा और वहां टहलते रहे। बाइक सवार के साथ-साथ दोनों ओर कई गाड़ियां खड़ी हो गई और सभी शेरों के वहां से जाने का इंतजार करने लगे। शेरों के इस झुंड द्वारा ट्रैफिक रोके जाने का वीडियो कार चालक ने तैयार कर लिया।
दरअसल ये सारे शेर हाईवे क्रॉस कर रहे थे। जब पूरे परिवार के साथ शेरों ने हाईवे क्रॉस कर लिया, तब जाकर ट्रैफिक खुली। आपको बता दें कि गुजरात में पाए जाने वाले एशियाई बब्बर शेर दुनिया में सिर्फ गीर के जंगलों में पाए जाते हैं। गुजरात में ये सिर्फ जूनागढ़, अमरेली और गीर सोमनाथ जिले में पाए जाते हैं। देखिए शेरों के झुंड का ये वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications