Video: मॉडल के साथ खेल रहे छोटे हाथी ने किया कुछ ऐसा कि ऊप्स मूमेंट की शिकार हो गई बेचारी

नई दिल्ली। बच्चे चाहे इंसान के हो या जानवरों से वो शैतानी का कोई मौका नहीं छोड़ते। कई बार उनकी बदमाशी आपको हंसा देती है तो कई बार शर्मसार भी कर देती है। ऐसा ही कुछ थाईलैंड की मॉडल मेगन मिलान के साथ हुआ। मेगन को हाथियों से बहुत लगाव है और वो अक्सर उनके साथ फोटो और वीडियो बनाती रहती है, लेकिन थाईलैंड के एक एलीफैंट रेस्क्यू सैंक्चुरी में उनके साथ जो हुआ, उसने उन्हें शर्मिंदा कर दिया।

मॉडल के साथ खेल रहा था हाथी का बच्चा

मॉडल के साथ खेल रहा था हाथी का बच्चा

मेगन थाईलैंड के के चिआ लाई आर्किड एलीफैंट सैंक्चुरी पहुंची थी। वो हाथियों के साथ फोटो खिंचवा रही थी। हाथियों का झुंड था, जिसमें एक छोटा हाथी भी मौजूद था। मेगन जब हाथियों के साथ खड़े होकर फोटो क्लिक करवा रही थी, तभी छोटे हाथी को बदमाशी सूझी और उसने मॉडल के साथ शैतानी शुरू कर दिया। हाथी का बच्चा मेगन के साथ खेलने लगा और खेल-खेल में कुछ ऐसी हरकत कर दी मेगन को शर्मिदा होना पड़ा।

हाथी ने कर दिया शर्मिदा

हाथी ने कर दिया शर्मिदा

मेगन ने इस पूरे वाकये का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि छोटा हाथी मेगन के साथ खेलते-खेलते उसकी स्कर्ट उठा देता है। हाथी अपनी सूड़ से उसकी स्कर्ट को उठा देता है, उसे जमीन पर पटक देता है और फिर खुद उसके ऊपर चढ़ जाता है। मात्र तीन हफ्ते पहले जन्मा ये छोटा हाथी मेगन के साथ खेलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन खेल-खेल के चक्कर में उसने मॉडल को शर्मिंदा कर दिया।

 हाथी की बहन ने किया बीच बचाव

हाथी की बहन ने किया बीच बचाव

मेगन ने अपने पोस्ट में वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि सही वक्त पर हाथी की बड़ी बहन ने आकर उसकी जान बचा ली। हाथी के बच्चे ने मेगन को कोई मौका नहीं दिया तो वो खुद को या अपनी ड्रेस को संभाल पाती। जब हाथी का बच्चा मेगन के ऊपर चढ़ गया तो हाथी की बड़ी बहन ने समय रहते उसे वहां से उठाया। मेगन ने इस वीडियो को शेयर कर अपना फनी मोमोंट शेयर किया है। हालांकि इस चक्कर में उन्हें शर्मसार भी होना पड़ा। वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Video: समंदर के भीतर मिला खजाना, सोने के सिक्के, तोपें...300 साल पहले डूबा था समुद्री जहाज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+