शख्स ने जीभ से बनाई Virat Kohli की पेंटिंग, वायरल वीडियो की तारीफ करते नहीं थक रहे लोग

Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां पर लोग अपना टैलेंट दिखाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों के लिए अपनी आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल है। दरअसल, एक शख्स यहां अपनी जीभ से पेंटिंग बना रहा है। वायरल वीडियो में शख्स विराट कोहली की पेटिंग अपनी जीभ से बनाता दिख रहा है।

क्लिप में शख्स के हाथ में एक प्लेट है, जिसपर वह नेल पेंट निकाल रहा है। इसके बाद वो उस नेल पेंट को जीभ से चाटता दिख रहा है और फिर कैनवास पर फटाफट विराट कोहली के पेंटिंग बनाने लगता है।

Virat Kohli painting with the help of tongue

वीडियो को शख्स ने सोशल मीडिया पर @Saurav_Vijaypatel नाम के अकाउंट से शेयर किया है। इस अकाउंट पर ऐसे भी कई वीडियोज हैं, जिसमें वो अपनी जीभ से पेंटिंग बना रहा है। वीडियो में वो अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करते हुए अन्य सेलेब्स की भी तस्वीर बना रहा है।

कई लोग इसपर कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट करते हुए शख्स को हिदायत दी कि पेटिंग तो अच्छी बना रहा है मगर मुंह से मत ही बनाओ। वहीं कई लोगों ने शख्स से डिमांड की कि हमारी भी तस्वीर बनाओ।

एक यूजर ने कहा कि नेल पेंट खाने से कैमिकल रिएक्शन हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+