Viral Video: जब हाथी पर चढ़ा स्लिम-ट्रिम होने का बुखार, चिड़ियाघर में करने लगा योगा
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी संकट में इन दिनों वैज्ञानिक वैक्सीन बनाने की खोज में जुटे हुए हैं वहीं, दुनिया योग और व्यायाम से अपने शरीर के इम्यून सिस्टम (रोग प्रतिरोधक क्षमता) को बढ़ा रही है। हालांकि जानवरों में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर कोई स्पष्ट रिपोर्ट सामने नहीं आई है लेकिन इस महामारी से बचने के लिए कई पालतू जानवर भी योग करते वायरल हो रहे है। आगे बढ़ने से हम जानना चाहेंगे कि क्या आपने कभी हाथी को योग करते देखा है? अगर नहीं तो आज देख लीजिए।

योग करते हाथी का वीडियो वायरल
दरअसल, अमेरिका के कोलंबस चिड़ियाघर और एक्वेरियम ने हाल ही में फेसबुक पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें, एक विशाल हाथी योग की अलग-अलग मुद्राएं करता नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ट्रेनर के इशारे पर एक के बाद एक हाथी व्यायाम कर रहे हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसे कई लोगों ने खूब पसंद किया है। कई यूजर्स ने कहा है कि हाथियों पर भी स्लिम-ट्रिम होने का बुखार चढ़ गया है।

चिड़ियाघर ने कैप्शन में लिखी ये बात
चिड़ियाघर ने वीडियो पोस्ट करने के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'हमारे हाथियों का व्यायाम या 'हाथी योग', ऐसा इसलिए ताकि जैसे-जैसे उम्र बढ़ रही है हर सदस्य स्वस्थ रह सके।' वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ट्रेनर हाथ में लिए डंडे से हाथी को इशारे से बताती है और वह पालतू जानवर महिला के कहे मुताबिक ही योग करते हैं। वीडियो में एक के बाद एक कई हाथियों को योग कराया जाता है, हाथी भी अपने मालिक के कहे अनुसार योगासन करते हैं।

इंटरनेट पर छाया वीडियो
फेसबुक पर पोस्ट होने के कुछ देर बाद ही यह वीडियो अब सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। हाथी को इतने आराम से योग करते देख कई लोग दंग रह गए हैं। शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो पर 90 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं जबकि 60 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा की हैं।

'वाकई में कमाल का हाथी है'
एक यूजर ने कैप्शन में लिखा, ये वाकई में कमाल का है, जिस तरह से हाथी योग कर रहा है ये बिल्कुल अद्भूत है। वहीं एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने कहा, हाथी को मालिक के आज्ञा का पालन करते देख मैं दंग हू। मुझे अपनी आंखों पर भरोषा नहीं हो रहा है। वीडियो के कमेंट बॉक्स में इस तरह की हजारों पॉजिटिव प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

बाकि जानवरों से समझदार होते हैं हाथी
यूं तो हाथियों के कई फनी और भयानक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं लेकिन यह वीडियो बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है। बता दें कि हाथियों को बाकि जानवरों से सबसे अधिक समझदार माना जाता है। हाथियों को इंसान भी काफी पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर हाथी से जुड़े अक्सर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। फिलहाल योग करते इस हाथी का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।
यह भी पढ़ें: बिहारः गमछे से मुंह दबाकर सुनसान जगह ले गए फिर सात लोगों ने किया गैंगरेप और फेसबुक पर डाल दिया वीडियो












Click it and Unblock the Notifications