ये क्या! पेड़ पर बड़े आराम से बच्चे संग चढ़ता दिखा भालू, Video ने ऐसे तोड़ा लोगों का भ्रम
क्या आपने कभी किसी भालू को पेड़ पर चढ़ते हुए देखा है? अगर नहीं तो आईएएस अधिकारी प्रवीन कासवान ने हाल ही में एक क्लिप शेयर किया है, जिसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे कि कैसे भालू पेड़ पर बड़ी आसानी से चढ़ जाते हैं, मानो वो भालू नहीं कोई बंदर हों। ये वीडियो काफी शानदार है और इसने लोगों के कई सारे मिथकों को तोड़ भी दिया है।
क्लिप में एक हिमालयी काला भालू और उसका छोटा सा शावक पेड़ से उतरते हुए नजर आ रहे हैं। भालू के बारे में एक लोकप्रिय कहावत है कि वो पेड़ पर चढ़ नहीं सकता, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं। भालू बड़े आराम से पेड़ पर चढ़ जाते हैं और ये बात आप वीडियो में साफतौर पर देख सकते हैं।

वीडियो के साथ कासवान का एक कमेंट भी था, जो लोककथाओं और असलियत के फर्क को समझा रहा था। उन्होंने कहा कि आपने ये कहानी तो सुनी ही होगी कि कैसे एक दोस्त ने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई थी। मगर यहां एक हिमालयती भालू और उसकी मां दिखा रहे हैं कि हमारा बचपन कितना झूठ था। कल ही इस क्लिप को कैप्चर किया गया है।
आईएएस अधिकारी के इस क्लिप को देखने के बाद हर कोई हैरान है और बस यही सोच रहा है कि आखिर कैसे ये भालू बड़ी आसानी से पेड़ पर चढ़ गए। कई लोग इसे काफी शानदार बता रहे हैं तो कईयों ने इसे हैरानी भरा बताया। एक यूजर ने कहा कि ये तो काफी शॉकिंग है। कैसे भालू पेड़ पर इस तरह चढ़ रहा है। एक ने कहा कि मुझे तो लगता था कि भालू पेड़ पर चढ़ ही नही ंसकता मगर इस वीडियो ने वाकई भ्रम तोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications