VIDEO:गुड़गांव के 91 साल के बाबा पीठ दर्द के बावजूद, हर सुबह सड़क के किनारे लगे पौधों को देते हैं पानी

नई दिल्ली। इंटरनेट की दुनिया ऐसी सैकड़ों प्रेरक कहानियों से भरी पड़ी है जो हमारे चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान छोड़ जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग का वीडियो वायरल हो रहा है, जो 91 साल की उम्र में सुबह उठकर सड़क के डिवाइडर पर लगे पौधों में पानी डालते दिख रहे हैं। यह काम वह बुजुर्ग हर रोज सुबह 4 बजे उठकर करते हैं। अब सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो गया है और लोग उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं।

आईएएस अधिकारी नितिन सांगवान ने शेयर किया वीडियो

आईएएस अधिकारी नितिन सांगवान ने शेयर किया वीडियो

यह वीडियो आईएएस अधिकारी नितिन सांगवान ने शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में बताया, ‘आपकी उम्र 91 साल है, कमर भी दुख्ती है। फिर भी, गुड़गांव में हर रोज सुबह 4 बजे पब्लिक रोड़ पर पौधों को पानी देने पहुंच जाते हैं। दिल से सलाम!' उनका यह ट्वीट वायरल हो गया है, जिस न्यूज लिखे जाने तक 14.6 हजार लाइक्स और 2.1 हजार री-ट्वीट मिल चुके हैं। साथ ही, वीडियो को 1 लाख 25 हजार बार देखा जा चुका है।

हर रोज सुबह 4 बजे पौधों के देने जाते हैं पानी

गुरुग्राम में रहने वाले 91 साल के यह बुजुर्ग शख्स रोज सुबह 4 से 5 बजे सड़क पर मौजूद पौधों को पानी देने निकल जाते हैं। बाबा की कमर में दर्द रहता है जिसके लिए वह बेल्ट भी पहनते हैं। इसके बावजूद वो हर दिन छड़ी के सहारे सड़क-डिवाइडर तक जाते हैं और उनमें लगे पौधों को पानी देते हैं। अब लोग उनके इस जज्बे को सलाम कर रहे हैं और उन्हें सम्मानित करने की मांग कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वायरल हुए इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक ट्विटर यूजर @jaswant96720 ने लिखा कि, ऐसे लोग इस दुनिया में कम है जो बिना स्वार्थ के कुछ करते हैं।बाकी तो चारो और फोटो खिंचवाने के लिए खादी वाले घूम रहे हैं। वहीं एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि, इनका संकल्प काबिले तारीफ है, लेकिन इन्हें अपना ख्याल रखना चाहिए। चलते ट्रैफिक सड़क पर उस समय उजाला बहुत कम होती है और गाड़ियां स्पीड में जो कि खतरे से खाली नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+