Viral Video: 6 शेरनियों के झुंड के साथ बेखौफ घूमती है ये लड़की, नजारा देख रह जाएंगे दंग

Viral Video: 6 शेरनियों के झुंड के साथ बेखौफ घूमती है ये लड़की, नजारा देख रह जाएंगे दंग

नई दिल्ली, 12 जनवरी। जंगली जानवर का नाम सुनकर ही सबकी बोलती बंद हो जाती है और अगर बात जंगल के राजा शेर की हो तो डरना लाजिमी भी है। शेर न इंसान क्या बड़े बड़े जानवर भी डरते हैं, वजह भी है, क्योंकि ताकत और फुर्ती के मामले में शेर पलक झपकते ही किसी का भी काम मिनटों में तमाम कर सकता है, लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो जंगली जानवरों के साथ ऐसे घूमते हैं, मानों वो उनके दोस्त हो। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की शेरनियों के झुंड के साथ घूम रही है।

 Viral Video: Girl roams fearlessly with a herd of 6 lioness, Video will Give you shock

सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की 6 शेरनियों के झुंड के साथ जंगल की सैर करती दिख रही है। शेरनियां उसके आगे-आगे चल रही हैं और लड़की उनके पीछे-पीछे ऐसे चल रही हो, मानों उन शेरनियों के झुंड को वो ऑर्डर दे रही हो। वीडियो को पहली नजर में देखकर आप भी खौफजदा हो जाएंगे। वहीं ये वीडियो आपको हैरानी से भी भर देगा कि आखिर लड़की बिना किसी डर के, किसी खौफ के शेरनियों के साथ कैसे घूम रही है।

इस वीडियो को safarigallery नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि कैसे शेरनियों के साथ लड़की हंसती, खिलखिलाती घूम रही है, नाच रही है। उसके चेहरे पर कोई डर, कोई खौफ नहीं है। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- हर बार एक ऐसा काम करें जो आपके जीवन से डर को बाहर कर दें। वहीं वीडियो के साथ जानकारी दी गई है कि पहले शेर अफ्रीका, एशिया और यूरोप में पाए जाते थे, लेकिन अब गिने-चुने ही शेर ही बचे हैं। वीडियो को देखकर लोगों को हैरानी हो रही है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+