9 करोड़ खर्च कर कपल ने खरीदा था घर, 5 साल बाद सामने आई एक सच्चाई, सिर पकड़ बैठ गए दंपत्ति
Australia Couple Cheated: अगर आप कोई महंगा घर खरीदकर उसमें पांच साल से रह रहे हैं लेकिन अचानक नोटिस आए कि यह आपका घर नहीं तो क्या करेंगे। आपके पास सिर पीटने के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा। ऐसा ही मामला सामने आया है।

एक ऑस्ट्रेलियाई दंपत्ति जिसने करोड़ रुपये खर्च कर एक आलीशान घर खरीदा था उसे पांच साल बाद अचानक से बेघर होना पड़ गया। दरअसल, एक न्यायाधीश के फैसले के बाद उन्हें इसे खाली करने के लिए कहा गया और कहा गया कि वे कभी भी कानूनी मालिक नहीं थे। इतना सुनते ही दंपति के होश उड़ गए। दोनों पति पत्नी सिर पकड़कर बैठ गए।
9 करोड़ में खरीदे थे घर
जेस और जैकी मोरक्रॉफ्ट ने मार्च 2018 में एक नीलामी में मरमेड बीच के बगल में स्थित गोल्ड कोस्ट हाउस के लिए 9 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया था। समुद्र तट से इसकी निकटता और पैदल पहुंच के कारण, घर का मूल्य बढ़ गया और अब इसकी कीमत लगभग ₹22 करोड़ से अधिक हो गई। दंपत्ति खुश हो रहा था कि अब तो 9 करोड़ से इस बिल्डिंग की कीमत 22 करोड़ हो गई। यानी 13 करोड़ रुपये का मुनाफा।
पांच साल बाद सिर पकड़ कर बैठे
लेकिन पांच साल बाद, क्वींसलैंड सुप्रीम कोर्ट ने पाया कि दंपति ने मरमेड बीच हवेली के लिए एक मोटी रकम का भुगतान करने के बावजूद वह इसका असली मालिक नहीं है। कोर्ट ने कहा कि दंपति इस मकान का असली मालिक नहीं है। बल्कि पुराना मालिक ही इसका असली हकदार है। पुराने मालिक ने कहा कि घर को अपराधियों द्वारा धोखे से गिरवी रखा गया था और उनके हस्ताक्षर जाली थे। रजिस्ट्रार ऑफ टाइटल ने भी अदालत के दस्तावेजों के अनुसार स्वीकार किया कि यह प्रॉपर्टी तो कपल के नाम पर ट्रांसफर किया ही नहीं गया था।
कपल को मुआवजे के रूप में मिली राहत
कपल के दिमाग से इतना शानदार घर अभी भी जा नहीं रहा था। दोनों पति-पत्नी घर को हासिल करने की कोशिश में अभी भी कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। इस साल की शुरुआत में कोर्ट ने कहा कि बुजुर्ग महिला ही घर की असली मालकिन हैं। कपल इस निर्णय से दुखी हैं पर उन्हें तसल्ली इस बात की है कि कोर्ट ने क्वीन्सलैंड सरकार को निर्देश दिया है कि वो कपल को मुआवजे के रूप में 22 करोड़ रुपये दे।












Click it and Unblock the Notifications