शख्स ने नाक से डालकर मुंह से निकाला जिंदा सांप, अभिनेता विद्युत जामवाल ने शेयर किया वीडियो
अभिनेता विद्युत जामवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक शख्स जिंदा सांप को अपनी नाक में डालता है और उसे मुंह से निकालता है।
मुंबई, 3 जुलाई। बॉलीवुड के सबसे फिट और हिट अभिनेताओं की लिस्ट में अपनी जगह बना चुके अभिनेता विद्युत जामवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के बारे में हम ज्यादा जानकारी दें इससे पहले हम आपको बताना चाहते हैं कि यह कमजोर दिल वाले बिल्कुल न देखें। जी हां, दोस्तों वीडियो है ही कुछ ऐसा जो आपके दिल की धड़कनें बढ़़ा सकता है। यकीनन आपने ऐसा वीडियो पहले कभी नहीं देखा होगा। आइए बताते हैं इस वीडियो के बारे में...

नाक में डाला जिंदा सांप और मुंह से निकाला
अभिनेता विद्युत जामवाल ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक आदमी के हाथ में एक जिंदा सांप दिखाई दे रहा है। वह उस पूरे सांप को अपनी नाक में डाल लेता है और फिर उसे अपने मुंह से निकालता है।

तेजी से फड़फड़ाने लगता है सांप
जैसे ही वह व्यक्ति उस सांप को अपनी नाक में डालने की कोशिश करता है वह सांप तेजी से फड़फ़ड़ाने लगता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा- 'आई लव माई इंडिया।'

यूजर्स के दिल की बढ़ीं धड़कनें
विद्युत जामवाल द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जहां कुछ लोग इस वीडियो का खूब आनंद ले रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे जीवों पर अत्याचार बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- क्या आपको नहीं लगता कि यह जीव अत्याचार है....क्या सांप वास्तव में उसके नाक के अंदर की यात्रा करना चाहता था। एक अन्य ने लिखा कि जानकरों का मनोरंजन के लिए इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। हालांकि यह वीडियो कहां का है इस बारे में पता नहीं चला है। आप भी देखें ये वीडियो












Click it and Unblock the Notifications