Live शो में मौलाना ने महिला एंकर को कहा-अंडरवियर पहन कर काम करो,मिला मुंहतोड़ जवाब

टीवी चैनल की डिबेट में महिलाओं को कपड़ों को लेकर मौलाना यासूब अब्बास ने फीमेल एंकर के साथ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें बिकिनी और अंडरवियर में काम करने को कहा।

नई दिल्ली। दंगल एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के बिकिनी फोटोशूट को लेकर खूब उन्हें खूब ट्रोल किया गया। इस विवाद पर आयोजित एक टीवी शो में शामिल मौलाना ने विवादित बयान देकर इस मामले को और हवा दे दी। आखिरी स्लाइड में देखें इस लाइव शो का VIDEO

 महिला एंकर से बदसलूकी

महिला एंकर से बदसलूकी

एक टीवी चैनल की डिबेट में महिलाओं को कपड़ों को लेकर मौलाना यासूब अब्बास ने फीमेल एंकर के साथ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें बिकिनी और अंडरवियर में काम करने को कहा। मौलाना ने शो की एंकर को कहा कि आप डिबेट में बैठे हैं। आप बिकिनी में, शेमलैस गाउन में आइए, डिबेट में अंडरवियर पहनकर आइए, तब मर्द और औरत बराबर हो जाएंगे।

 मौलाना के महिलाओं के कपड़े पर किया कमेंट

मौलाना के महिलाओं के कपड़े पर किया कमेंट

मौलाना की इस हरकत से एंकर फाये डिसूज़ा ने ना तो जोर-जोर से चिल्लाई और ना ही शो को रोका। उन्होंने जिस तरह से मौलाना की बोलती बंद की लोग उसकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

 एंकर ने दिया मुंहतोड़ जवाब

एंकर ने दिया मुंहतोड़ जवाब

मौलाना की आपत्तिजनक भाषा पर संयम न खोते हुए फाये डिसूजा ने कहा कि मौलाना जी किसी को किसी से कुछ पूछना नहीं होता हमारे देश में कि वो क्या पहने? इस देश में जिसको जो पहनना है वो पहने। जिसे बिकिनी पहनना है वो बिकिनी पहने।

 बिना शो रोके मौलाना को दिया जवाब

बिना शो रोके मौलाना को दिया जवाब

एंकर ने बड़े आराम से मौलाना का विरोध करते हुए कहा कि आप मुझे मेरे काम की जगह अंडरवियर में आने को बोल रहे हैं। ये जगह मेरे लिए मंदिर है। आप मेरे पैनल का धैर्य खत्म करने बारे में सोच रहे हैं। फाये डिसूजा ने कहा कि मैं आपसे डरती नहीं। आप हमें हमारे काम से डराने की कोशिश कर रहे हैं। आप अपनी शर्मनाक बातों से हमें हमारा काम करने से रोक नहीं सकते।

18 लाख लोगों ने देखा वीडियो

18 लाख लोगों ने देखा वीडियो

सना फातिमा अपना काम कर रही है। आपके जैसे लोग उन्हें उनके काम से डराने की कोशिश कर रहे हैं। सना, सानिया मिर्जा, प्रियंका चोपड़डा क्या पहनती हैं ये उनकी च्वाईस है। आप अपनी धमकियों से डराकर हमें किचन में नहीं रोक सकते हैं।
इस टीवी शो का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को 18 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोग इस पर खूब चर्चा कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+