VIDEO: समुद्र में डूब रही थी बच्ची, तभी कुत्ते ने किया कुछ ऐसा कि बचा ली जान
VIDEO: समुद्र में डूब रही थी बच्ची, तभी कुत्ते ने किया कुछ ऐसा कि बचा ली जान
नई दिल्ली, 21 सितंबर। कुत्ते और इंसान के बीच दोस्ती के किस्से खूब सुर्खियां बटोरते हैं। कुत्ते को ऐसे ही नहीं सबसे वफादार जानवर कहा जाता है। जब भी मौका आता है तो वो अपने मालिक के लिए अपनी भी परवाह नहीं करता। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग डॉग की जमकर तारीफ कर रहे हैं और अपना प्यार बरसा रहे हैं।

समुद्र की तेज लहर में डूबने लगती है बच्ची
वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल उसमें आप देख सकते हैं कि समुद्र किनारे एक छोटी सी बच्ची पानी में खेल रही हैं और उसके साथ उसका पालतू कुत्ता भी खड़ा होता है, लेकिन अचानक से समुद्र की लहर आती है जिसमें बच्ची तेजी से लहर में बहने लगती हैं। बच्ची को बचाने के लिए तुरंत डॉग अपने दांत से बच्ची की टी शर्ट को तेजी से पकड़ लेता है और बच्ची को समंदर की लहरों से बचाकर किनारे पर लाता है।

कुत्ते की वफादारी की तारीफ कर रहे लोग
वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जो भी इसे देख रहा है, सिर्फ और सिर्फ कुत्ते की वफादारी की तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मालिक की छोटी सी बच्ची और समुद्र की लहरों के बीच कुत्ता कैसे मजबूत कवच बन जाता है और बच्ची को सेव कर लेती है। समुद्र की लहर से बचकर बच्ची भी खुशी से खूब हंस रही है।

बच्ची को बचाने के लिए कुत्ते ने दिखाई समझदारी
परिवार ने बताया कि बच्ची खेलते-खेलते समुद्र की लहरों में फंस गई थी और उसी वक्त घर का पेट डॉग उसे देखता है और उसकी तरफ आता है। समुद्र की तेज़ लहर इतनी बढ़ जाती है कि बच्ची का सिर तक नज़र नहीं आता है। कुत्ता समझ जाता है कि बच्ची को समुद्र की तेज लहर बहा कर ले जा रही, उसे बच्ची की जान खतरे में लगने लगती है और वो समझदारी दिखाते हुए बच्ची की गले के पास की टीशर्ट दांत से पकड़ता है और किनारे की ओर खींचने लगता है।
यूजर्स वीडियो देख डॉग को कह रहे हीरो
डॉग और बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो Twitter, Instagram और YouTube पर जमकर शेयर हो रहा है। लोग इस वीडियो में दिख रहे डॉग को हीरो कह रहे है। वहीं कई यूजर्स ने कमेंट किया है कि वास्तव में डॉग ही इंसान का सबसे वफादार दोस्त होता है।












Click it and Unblock the Notifications