Swiggy की शाही डिलीवरी, मुंबई की बारिश में डिलीवरी ब्वॉय ने घोड़े पर सवार होकर की फूड डिलीवरी, देखें Video
Swiggy की शाही डिलीवरी, देखें Video
नई दिल्ली। फूड डिलीवरी सर्विस देने वाली कंपनी स्विगी के डिलीवरी ब्वॉय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर कूब वायरल हो रहा है। ये वायरल वीडियो लोगों को दिल जीत रहा है। काम को लेकर डिलीवरी ब्वॉय के इस नजरिए की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। दरअसल मुंबई में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के बीच स्विगी का एक डिलीवरी ब्वॉय ऑर्डर डिलीवर करने की कोशिश में जुटा है।

सड़कों पर जलभराव के बीच स्विगी का डिलीवरी ब्वॉय घोड़े पर सवार होकर फूड डिलीवर करने पहुंचा। सड़क पर भारी जलजमाव और ट्रैफिक के बीच डिलीवरी ब्वॉय घोड़े पर सवार, अपने लोकेशन की ओर बढ़ रहा है। इसी बीच किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद से ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
6 सेकंड के इस वीडियो क्लिप को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते है कि पीठ पर स्विगी का पार्सल बैग टांगकर लड़का घोड़े पर सवाल होकर ऑर्डर डिलीवरी लोकेशन की ओर बढ़ रहा है। लोग इस लड़के की तारीफों के पुल बांध रहे हैौं। देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications