टॉयलेट में ऐसी फंसी महिला कि फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा, देखें वीडियो

टॉयलेट की सफाई करना इस महिला को बड़ा महंगा, कमोड में ऐसा हाथ फंसा कि फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा।

नई दिल्ली। मुसीबत कब किस रुप में आ जाए इसका पूर्वानुमान कर पाना आसान नहीं है। ऐसा ही कुछ दक्षिण अमेरिका के टेक्सास में रहने वाली महिला के साथ हुआ। महिला का हाथ टॉयलेट में कुछ इस तरह से फंसा कि उसे रेस्क्यू करने के लिए उसे फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा।

Video Shows Woman With Hand Stuck in Toilet as She's Rescued by Fire Department

टेक्सास में रहने वाली ग्रेसी हैंडर्सन अपने नए घर में शिफ्ट हुई थी। एक दिन वह अपने टॉयलेट की सफाई कर रही थी कि तभी उसकी घड़ी कमोड में गिर गई। जिसके बाद से उनके कमोड में बार-बार पानी भर जा रहा था। इसकी पड़ताल करने के लिए ग्रेसी ने खुद अपना हाथ कमोड के होल में डालकर उसकी सफाई करने लगी, लेकिन उनका हाथ कमोड के होल में बुरी तरह से फंस गया।

वो इतनी बुरी तरह से कमोड में फंस गई कि उन्हें अपना हाथ निकालने के लिए फायर विभाग के कर्मचारियों को बुलाना पड़ा। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने कमोड को उखाड़कर उन्हें मैदान में ले गए और फिर उसे तोड़कर महिला का हाथ निकाला। ग्रेसी के दोस्त निकोल मुलीन्स ने इस पूरे वाकये को रिकॉर्ड कर लिया और वीडियो फेसबुक पेज पर शेयर किया है। 13 अप्रैल को पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 12 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है। आप भी देखिए वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+