VIDEO: चूहा निकला शातिर चोर, ऐसे चुरा ले गया हीरे से जड़ा करोड़ों का हार

VIDEO: चूहा निकला शातिर चोर, ऐसे चुरा ले गया हीरे से जड़ा करोड़ों का हार

viral video

हीरों से जड़ा हार किसे नहीं पसंद नहीं होता लेकिन कीमत ज्‍यादा होने की वजह से हर कोई इसे खरीद नहीं सकता। कीमत करोड़ों में होने के कारण ज्‍वैलरी शोरूम में हीरे के गहनों को बड़ी ही सुरक्षा के बीच रखा जाता है। जहां से किसी भी चोर को इसे चुरा पाना नामुमकिन ही होता है। वहीं एक शातिर चोर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक शातिर चोर बड़ी आसानी से हीरे का करोड़ों का हार बड़ी सफाई चुराता हुआ नजर आ रहा है।

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो एक ज्‍वैलरी शॉप में सीसीटीवी फुटेज का है। चूरा जब ये हार चुरा रहा था ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

ज्‍वैलरी शोरूम में पहुंचा ये शातिर चोर

ज्‍वैलरी शोरूम में पहुंचा ये शातिर चोर

वीडियो में नजर आ रहा है कि ये वीडियो किसी ज्‍वैलरी शोरूम का है जिसमें डिस्‍प्‍ले के लिए करोड़ों की कीमत के हार डिसप्‍ले में सजे हुए नजर आ रहे हैं। इन गहनों में हीरे के हार भी नजर आ रहे हैं।

हीरे का हार चुरा कर हुआ रफूचक्‍कर

हीरे का हार चुरा कर हुआ रफूचक्‍कर

डायमंड का हार जहां डिस्‍प्‍ले के लिए लगा हुआ है, वहां पर एक ऊपर से चूहा उतरता है और नीचे आकर हीरे का हार दांत में दबाकर रफूचक्‍कर हो जाता है।

सीसीटीवी के कारण सच का हुआ खुलासा

सीसीटीवी के कारण सच का हुआ खुलासा

सीसीटीवी में ये घटना नहीं रिकार्ड होती तो शोरूम में इसके चोरी के इलजाम में किसी ना किसी नौकरी जा सकती थी। हालांकि इस फुटेज को देखने के बाद शोरू के मालिक का क्‍या हाल हुआ होगा, करोड़ों का हार गवाने के बाद उन पर क्‍या बीती होगी इसका आप अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं।

रंगे हाथ पकड़ लिया वरना कोई बेगुनाह बदनाम होता

इस वीडियो को पहले आईपीएस अधिकारी राजेश हिंदारकर ने शेयर किया और लिखा अब ये चूहा डायमंड का नेकलेस किसके लिए ले गया होगा। इसके बाद आशीष जैन ने वीडियो शेयर कर लिखा CCTV ने रंगे हाथ पकड़ लिया वरना कोई बेगुनाह बदनाम होता, अब ये किसके लिए ले गया होगा। हालांकि ये वीडियो कहां का है ये खुलासा नहीं हुआ है और हार शोरूम मालिक को मिला या नहीं इसका पता नहीं चला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+