VIDEO: ये सूअर बना फेमस कलाकार, लाखों में बिक रही इस 'Pigcasso' की बनाई पेन्टिंग

Pig became a famous painter: दुनिया भर में एक से एक एक फेमस पेंटर हैं, जिनकी पेन्टिंग लाखों, करोड़ों में बिकती हैं। हालांकि इस मुकाम पर पहुंचने में उन्‍हें काफी समय लगता हैं। वहीं एक सूअर हैं जो पेन्टिंग बनाकर रातों रात अमीर हो गया है। जी हां आपने सही सूअर, जिसे देखरक ही लोग दूर भागते हैं उसी सूअर की बनाई पेन्टिंग के लोग दीवाने हो चुके हैं। इस सूअर की बनाई पेन्टिंग की इतनी कीमत है जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।

pig makes paintings

इससे पहले आपने शायद ही किसी जानवर को पेन्टिंग बनाते हुए देखा होगा इसलिए सबको सूअर को पेन्टिंग बनाते देखकर हैरानी हो रही है। इतना ही नहीं इस सूअर ने जो पेन्टिंग बनाई है वो लाखों रुपये में बिक रही है।

दुनिया भर में पॉपुलर हो चुका है

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस सूअर के पेन्टिंग बनाते वीडियो को देखकर हर कोई अचंभित है। पिगकासो नाम का ये सूअर अपनी पेन्टिंग के कारण दुनिया भर में पॉपुलर हो चुका है।

कलाकारी के बदौलत बना सबका फेवरेट सूअर

हमेशा गंदगी और कीचड़ में लोटने के कारण घिनौने दिखने वाले सुअर ये लोग नफरत करते हैं लेकिन ये सूअर अपनी कलाकारी के कारण लोगों का फेवरेट बन चुका है।

जानें कहां रहता है ये पेंटर सूअर

डेटी स्‍टार की रिपोर्ट के अनुसार ये पिगकासो नाम का कलाकार सूअर दक्षिण अफ्रीका का है जिसे जोआने लेफसन ने पाला हुआ है। 50 साल के जोआने को ये सुअर 2016 में मिला था, जब सूअर मुसीबत में फंसा हुआ था। स्‍टॉटहाउस से जोआसे ने ना केवल उसे बचाया बल्कि अपने साथ घर ले आया।

कैसे हुई सूअर की पेन्टिंग बनाते हुए शुरूआत

जोआने ने एक बार अपने सूअर को पेन्टिंग ब्रश के साथ खेलते हुए देखा। इस सुअर के बाड़े मे गलती से ब्रश छूट गया था। ब्रश से खेलते हुए सूअर को देखर मालिक ने सोचा शायद इसे पेन्टिंग बनाने का शौक है। जिसके बाद वो अपने सूअर के लिए कैनवास ले आया और उसके सामने पेंट और ब्रश रख दिया।

अपने थूथुन से ब्रश से कैनवाश पर करता है कलाकारी

इसके बाद ये सूअर अपने थूथुन से ब्रश को पकड़कर कैनवास पर आड़े निरछे डिजाइन बनाने लगा। अजीबो गरीब पेन्टिंग का मतलब कोई नहीं होता था लेकिन उसे पसंद करते थे और जमकर तारीफ करते लगे।

पेन्टिंग में देता है अपना ऑटोग्राफ भी

मजेदार बात है कि पेन्टिंग बनाने के बाद लास्‍ट में अपने थूथुन यानी लिप से अपना ऑटोग्राफ भी देता है। जिसे आप वीडियो में देख भी सकते हैं।

पहली पेन्टिंग की कीमत सुन उड़ा देंगे होश

जिसके बाद मालिक ने सूअर पिगकासो की बनाई पेन्टिंग को पेन्टिंग को सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दी। सूअर की बनाई पेन्टिंग सुनकर लोग उसे देखने आने लगे और पहली पेन्टिंग 20 लाख रुपये से भी अधिक में बिकी।

अब तक बेच चुका है 10 करोड़ की पेन्टिंग

जोआने बताती हैं कि सोशल मीडिया पर शेयर करत ही पिगकासो की बनाई पेन्टिंग खरीदने वाले लोग मिलने लगे। अब तक पेंटर सूअर की बनाई गई 4000 पेन्टिंग बिक चुकी हैं। इसकी कुल कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये से अधिक थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+