लड़की ने हाथों पर खडे़ होकर पैरों से लगाया अचूक निशाना, VIDEO देख उड़ जाएंगे होश
नई दिल्ली, 10 नवंबर: देश दुनिया में हुनरमंदों की कमी नहीं है। लोगों के पास कई ऐसे हुनर होते हैं, जो आश्चर्य में डाल देते हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक लड़की के वीडियो वायरल हो रहे हैं। ये लड़की तीरंदाजी करती नजर आ रही है। अब आप सोच रहे होंगे इसमें कौन सी आश्चर्य की बात है। दरअसल ये लड़की हाथों नहीं बल्कि अपने पैरों से तीरंदाजी करती नजर आ रही है। यही उसके निशाने भी एकदम सटीक थे।

पैरों से इस लड़की ने लगाया गजब का निशाना
वीडियो में लड़की लोहे की दो रॉड पर हाथों के बल पर खड़ी होती है। धनुष और तीर उसने पैरों से पकड़ रखा था। खास बात ये है कि उसका तीर जल रहा होता है, जिसे वो अपने एक पैर से ले जाकर दूसरे पैर में पकड़े हुए धनुष पर चढ़ाती है। इसके बाद सामने लगाए गए टारगेट पर वो पैरों से ही निशाना साधकर तीर छोड़ देती है। तीर सीधा जाकर टारगेट को हिट करता है। वीडियो में लड़की जिस अंदाज में पैरों से तीरंदाजी करती नजर आती है, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
Recommended Video

Video देखकर आप भी रह जाएंगे दंग
बिजनेस टायकून हर्ष गोयनका ने ये वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा है कि ओलंपिक की टॉर्च जलाने का ये बेहतरीन आइडिया हो सकता है। आप भी ये वीडियो देखिए, क्योंकि लड़की के स्किल्स की तारीफ किए बिना कोई नहीं रह पाएगा। यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। ट्विटर पर 7 नवंबर को शेयर हुए इस वीडियो को अब तक लगभग दो लाख व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 10 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।
Would be a great idea if the Olympic torch is lit like this…. pic.twitter.com/acfOVCIipA
— Harsh Goenka (@hvgoenka) November 7, 2021
देखें मजेदार Video
यूजर्स वीडियो पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इस लड़की की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि, आश्चर्य है कि हर देश में इस तरह एक प्रशिक्षित पेशेवर होना चाहिए अन्यथा रोशनी होने से पहले ओलंपिक समाप्त हो जाएगा। एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि, अगर मेरे अंदर इतना डेडीकेशन होता तो मैं सिकंदर बन जाता। एक अन्य ने कहा कि, यह लड़की क्लास में फ्रंट बेंचर रही होगी।












Click it and Unblock the Notifications