कुत्ते की चालाकी से बची उसके दो बच्चों की जान, इंटरनेट पर सेंसेशन बन गया है यह वायरल VIDEO

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर कुत्ते का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो अपने पिल्लों को खोजती हुई नजर आ रही है। क्योंकि उसके बच्चे एक मकान के मलबे में दब गए थे। मलबे में दबे अपने पिल्लों को बचाने के लिए कुत्ता वहीं खड़ा जमीन खोद रहा होता है लेकिन पत्थर होने की वजह से वह ज्यादा कुछ नहीं पा रहा था। इसी बीच एक शख्स जिसको इस घटना के बारे में पता चलता है वो वहां पहुंचता है और फिर पिल्लों को बाहर निकालने में मदद करता है।

video of a mother dog helping rescuers dig to save her buried puppies, video viral

यू-ट्यूब पर वायरल हो रहे इस वीडियो को एनिमल ऐड अनलिमिटेड ने शेयर किया है। बचाव दल को उस कुत्ते के बारे में पहले से सतर्क किया गया था । जैसे ही बचाव दल का एक व्यक्ति मौके पर पहुंचता है कुत्ता उसे देखकर मदद के लिए दौड़ पड़ता है। वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे कि किस तरह से वो अपने बच्चे को खोजने में मदद करती है।

कुत्ता उस शख्स को बताते हुए नजर आ रहा है कि उसके पिल्ले कहां पर दबे हुए हैं। जैसे-जैसे वो उस जगह पर जमीन को खोदती है बचाव दल का साथी वहां पर पड़े पत्थर को बाहर निकालता है। कुत्ते को उसे पंजे से खोदते, पत्थरों पर काटते और मलबे पर आंसू बहाते देखा जा सकता है। जल्द ही, टीम ने मदद के लिए बच्चों को रोते हुए सुना। अंत में सभी पिल्लों को बचा लिया गया था, पिल्लों को जिंदा देख कुत्ते की घबराहट भी कम हो गई। इसके बाद बचाव दल के सदस्य ने पिल्लों को एक सुरक्षित स्थान पर ले गया और वहीं पर रख दिया। कुत्ते को खाने के लिए बिस्कुट भी दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+