Video:बच्‍चे को साइकिल पर बिठाने कि लिए मां ने किया ऐसा बेहतरीन जुगाड़, लोग बोले पेटेन्‍ट करा लो

Video:बच्‍चे को साइकिल पर बिठाने कि लिए मां ने किया ऐसा बेहतरीन जुगाड़, लोग बोले पेटेन्‍ट करा लो

नई दिल्‍ली, 10 जून। बच्‍चे की हर चीज की चिंता उसकी मां को होती है।बच्‍चे को किसी चीज से कष्‍ट नहीं पहुंचे उसके जेहन में हमेशा ये बात रहती है। बच्‍चे के आराम के लिए वो हर संभव प्रयास करती है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो सबकी प्रभावित कर रहा है जिसमें मां ने अपने मासूम से बच्‍चे को साइकिल पर तकलीफ से बचाने के लिए ऐसा इंतजाम कर दिया कि मां की बुद्धि की सब दाद दे रहे हैं।

मां ने साइकिल पर किया बेहतरीन जुगाड़ कर

मां ने साइकिल पर किया बेहतरीन जुगाड़ कर

दरअसल वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला अपने बच्‍चे को साइकिल पर बिठाकर कहीं ले जाती नजर आ रही है। इस मां का छोटा सा बच्‍चा आराम से साइकिल पर बैठ सके और सुरक्षित रहे इसके लिए मां ने साइकिल पर एक बेहतरीन जुगाड़ कर दिया है।

 साइकिल में पीछे एक कुर्सी फिट कर दी

साइकिल में पीछे एक कुर्सी फिट कर दी

साइकिल राइड के दौरान बच्‍चा आराम से उसके पीछे सुरक्षित बैठा रहे इसलिए मां ने साइकिल में पीछे एक छोटी सी बच्‍चों की कुर्सी फिट कर दी। जिस पर अपने छोटे से बच्‍चे को बिठाकर ले जाती हुई नजर आ रही है।

 मां के बनाए सिंहासन पर बैठकर बच्‍चा हुआ खुश

मां के बनाए सिंहासन पर बैठकर बच्‍चा हुआ खुश

बच्‍चे को निश्चिंत होकर पीछे लगी कुर्सी पर बिठाकर साइकिल चलाती नजर आ रही है। बच्‍चा मां के साइकिल बनाए सिंहासन पर बैठकर साइकिल राइड करता बहुत खुश नजर आ रहा है। मां का ये बेहतरीन जुगाड़ देखकर सोशल मीडिया पर सब उसकी बड़ाई कर रहे हैं।

यूजर बोले- मां तुझे सलाम, इसे तुरंत पेटेन्‍ट कर लो

एक यूजर ने लिखा मां तुझे सलाम,। एक ने लिखा बच्‍चे मां के आराम के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। एक यूजर ने लिखा भारतीय मां किसी देवी से कम नहीं। एक ने लिखा हर परेशानी का हल है मां। वहीं एक यूजर ने वीडियो देखकर मां को अपने इस आइडिया को अपने नाम पर पेटेंट करवा लेने की सलाह तक दे डाली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+