Video:बेबी के साथ करवा रही थी फोटोशूट, तभी हुआ कुछ ऐसा ही सबकी हंसी छूट गई
नवजात के जन्म का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक मां अपने बच्चे के साथ फोटोशूट करवाती है।
नई दिल्ली। बच्चे सबके लिए खास होते हैं। नए मेहमान के घर आने पर लोग उसके स्वागत की तैयारियों में जुड़ जाते हैं। नवजात के जन्म का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक मां अपने बच्चे के साथ फोटोशूट करवाती है।

वीडियो को मां अपने न्यूबॉर्न बेबी के साथ फोटोशूट करवाती है, लेकिन उसके साथ जो होता है उसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। इस वीडियो को फोटोग्राफर एना ब्रॉन्ट ने शेयर किया है। कुछ ही दिनों में इस वीडियों को 385827 लोगों ने देखा लिया है।
वीडियो में दिख रहा है कि बच्चे की मां ने बच्चे को गोद में लेकर रखा है। बच्चे के मुंह में निप्पल लगी हुई है और उसे मां ने अपने गोद में सुला रखा है। कैमरा फोटो क्लिक करना शुरू करता उसके पहले ही बच्चे ने मां पर टॉयलेट कर दिया।
पहले बच्चा मां की गोदी में शूशू कर देता है। जब तक लड़की बच्चे के पेशाब को साफ करती कि बच्चा मां के ऊपर पॉटी कर देता है। सबसे हैरानी की बात तो ये है कि टॉयलेट करने के बाद भी बच्चा आराम से मां की गोद में सोया रहता है। बच्चे की इस हरकत का इस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अब तक 3 लाख लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications