Video: स्टेयरिंग छोड़ कर नाचने लगा बस ड्राइवर, फिर जो हुआ उसे देख नहीं होगा यकीन

एक बस ड्राइवर का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ये डेयरडेविल बस ड्राइवर हुक्का पीते हुए बस नहीं चला रहा है, बल्कि इसने तो स्टेयरिंग ही छोड़ दी है और नाचने लगा है।

नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक बस ड्राइवर हुक्का पीते हुए बच चला रहा था। यात्रियों की जान जोखिम में डालकर ये ड्राइवर खुद को जैसे फिल्मों का स्टंटमैन समझ रहा था। अब इसके जैसा ही एक और स्टंटमैन सोशल मीडिया पर छा गया है। और ये बस ड्राइवर तो पहले वाले से भी चार कदम आगे है। इसने तो स्टेयरिंग ही छोड़ दी और खड़े होकर नाचने लगा।

Bizarre

इस वायरल वीडियो में बस ड्राइवर पहले तो आराम से बस चलाते हुए दिखता है। फिर अचानक वो खड़ा होता है और स्टेयरिंग छोड़ देता है। ये देखकर अच्छे-अच्छों की सांसें अटक जाएं। स्टेयरिंग छोड़कर बस ड्राइवर नाचना शुरू कर देता है । वो लगभग एक मिनट तक नाचते रहता है। वीडियो कोलंबिया का है और वो वहां के एक फेमस सिंगर का गाना गुनगुनाने लगता है।

नाचने के बाद वो वापस अपनी सीट पर आ जाता है और स्टेयरिंग को संभालता है। फिर कैमरा ड्राइवर से हटकर कहीं और जाता है और तब वीडियो की असली सच्चाई सामने आती है। दरअसल ड्राइवर बस चला ही नहीं रहा था। बस को तो एक क्रेन खींच रही थी और उसका बस पर कोई नियंत्रण नहीं था। वीडियो का अंत भले ऐसा हो लेकिन शुरू में इस बस ड्राइवर ने सभी की सांसें अटका दी थीं। आप भी देखिए ये वीडियो-

ये भी पढ़ें: पसीने की बजाय लड़की के चेहरे से निकलता है खून, डॉक्टर्स भी चौंके

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+