पसीने की बजाय लड़की के चेहरे से निकलता है खून, डॉक्टर्स भी चौंके

शरीर पर खरोंच लगने से या कट जाने से खून निकलता है। यही आम धारणा है और यही माना भी जाता है लेकिन शरीर के छिद्रों से बेवजह खून बहना आपने कभी नहीं सुना होगा। एक लड़की के साथ ऐसा वाकई में होता है।

रोम। शरीर पर खरोंच लगने से या कट जाने से खून निकलता है। यही आम धारणा है और यही माना भी जाता है लेकिन शरीर के छिद्रों से बेवजह खून बहना आपने कभी नहीं सुना होगा। एक लड़की के साथ ऐसा वाकई में होता है। जब वो सोती है तो उसके शरीर से पसीने की बजाय खून निकलता है। इस अजीब और गंभीर बीमारी को देखकर डॉक्टर्स भी हैरान है।

Bizarre

इटली की रहने वाली 21 वर्षीय लड़की को ये अजीब बीमारी है। जब ये लड़की सोती है या कोई फिजिकल एक्सरसाइज करती है, तो इसको पसीने की जगह खून आने लगता है। चेहरे और हथेलियों खून से लाल हो जाती हैं। डॉक्टर्स को पहले लगा कि ये लड़की झूठ बोल रही है लेकिन जांच में पता चला कि ये वाकई में एक गंभीर बीमारी है।

कैनेडियन मेडिकल असोसिएशन जर्नल रिपोर्ट्स के डॉक्टर्स ने इस बीमारी को ब्लड स्वेटिंग का नाम दिया है। इस लड़की का इलाज जारी है। डॉक्टर्स ने दिल और ब्लड प्रशर का इलाज कर इसे रोकने की कोशिश तो की है लेकिन इसे पूरी तरह ठीक करने में अभी तक नाकाम रहे हैं। इससे पहले आंखों से खून बहने के कई किस्से सामने आ चुके हैं। कई लोगों को आंखों से पानी की जगह खून निकलता है।

ये भी पढ़ें: पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची 19 साल की लड़की, निकली 9 महीने की प्रेगनेंट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+