Golden Tree: 1400 साल पुराना रहस्यमय गोल्डन ट्री, पेड़ से गिरती हैं 'सोने' की पत्तियां

Golden Tress: 1400 साल पुराना रहस्यमय गोल्डन ट्री, पेड़ से गिरती हैं 'सोने' की पत्तियां, अनोखे पेड़ को देखने वालों की लगी होड़

नई दिल्ली। चीन का अनोखे प्रकृतिक खजाने से भरा है। चीन में प्रकृति से जुड़ी कई हैरान कर लेने वाली चीजों हैं, जिसका रहस्य दुनिया में कोई नहीं सुलझा पाया है। ऐसे ही रहस्यों से भरा है चीन का गोल्डन ट्री यानी जिन्कगो। चीन के ज़ेन मॉनेस्टरी में लगा ये पेड़ सबके लिए रहस्य से भरा है। इस पेड़ की उम्र जानकर कोई भी उसपर यकीन नहीं कर पाता, लेकिन ये बिल्कुल सत्य है। सोने की पत्तियों से लदा ये पे़ड़ 1400 साल पुराना है।

 1400 साल पुराना गोल्डन ट्री

1400 साल पुराना गोल्डन ट्री


चीन के Gu Guanyin बुद्ध मंदिर के प्रागंण में ये पेड़ लगा है। हर साल पतझड़ के मौसम में इस पेड़ की सारी हरी पत्तियां सुनहरे रंग में बदल जाती है। 20 दिनों तरॉक पेड़ पर रहने के बाद पत्तियां जमीं पर गिरने लग जाती है और फिर पेड़ के आसपास का इलाका सुनहरा हो जाता है। 1400 सालों से यहां मौजूद इस पेड़ में हर साल ऐसा ही देखने को मिलता हैं। इस ऑटम गोल्ड का नाम दिया गया है।

 हजारों लोग देखने पहुंचते हैं, होती है ऑनलाइन बुकिंग

हजारों लोग देखने पहुंचते हैं, होती है ऑनलाइन बुकिंग

1400 साल पुराने इस अनोखे पेड़ का नाम जिन्कगो है। सुनहरे पत्तियों से सजे और जब पत्तियां पेड़ से गिर जाती है तो पेड़ के आसपास का नजारा बेहद खूबसूरत होता है। हर साल लगभग 60 हजार लोग इस पेड़ को देखने के लिए मठ आते हैं। इसे देखने के लिए ट्यूरिस्टों की ऑनलाइन बुकिंग होती है। भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए पर्यटकों की संख्या को तय रखी जाती है। कहा जाता है कि इस अद्भुत पेड़ को तांग राजवंश ने इस मठ में लगवाया था।

 चीनी दवाईयों में इस्तेमाल

चीनी दवाईयों में इस्तेमाल

ये पेड़ न केवल खूबसूरती के लिए बल्कि इसका खास उपयोग भी है। मठ की सकारात्मक ऊर्जा इस पेड़ को सालों से जिंदा रखे हुए हैं। इस पेड़ की पत्तियों से चीन में प्रकृतिक औषधी बनाई जाती है। जिसका इस्तेमाल अलग-अलग रोगों के लिए किया जाता है।

Video: आराम से सो रहे बाघ को अंगुली करने लगा शख्स फिर जो हुआ देखकर अटक गई सांस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+