VIDEO: गुजरात में शेरों को परेशान करने के लिए लड़कों ने पीछे दौड़ाई बाइक
शेर का नाम सुनते ही बड़े से बड़ा निडर भाग खड़ा होता है। उसकी एक दहाड़ से ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल होते एक वीडियो में इससे उलट वाक्या देखने को मिला है। इस वीडियो में शेर लोगों के पीछे नहीं, बल्कि लोग शेर के पीछे भाग रहे हैं।
अहमदाबाद। शेर का नाम सुनते ही बड़े से बड़ा निडर भाग खड़ा होता है। उसकी एक दहाड़ से ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल होते एक वीडियो में इससे उलट वाक्या देखने को मिला है। इस वीडियो में शेर लोगों के पीछे नहीं, बल्कि लोग शेर के पीछे भाग रहे हैं। इन लोगों से शेर डरकर ऐसे भाग रहे हैं जैसे वो जंगल का राजा नहीं, बल्कि भीगी बिल्ली हो।

ये वीडियो गुजरात के जंगल का बताया जा रहा है। मुश्किल से एक मिनट के इस वीडियो में कुछ बाइकसवार जंगल में घूम रहे हैं। जैसे ही उन्हें जंगल में शेर दिखाई देते हैं वो उनके पीछे अपनी बाइक दौड़ा देते हैं। शेर, शेरनी और उनके बच्चे बाइक देखते ही तेजी से भागने लगते हैं। कहा जा रहा है कि बाइक की आवाज से वो डर गए थे और इसलिए भाग रहे थे।
जूनागढ़, अमरेली और सोमनाथ मे से किसी एक जगह में फिल्माए गए इस वीडियो को काफी लोग देख चुके हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से वन विभाग हरकत में आया है। वन विभाग ने इसके खिलाफ कार्यवाई के आदेश दिए हैं और लड़कों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
ये भी पढ़ें: बाप रे! अपने अंडरवियर में अजगर छिपाए बैठा था लड़का, देख सन्न रह गई पुलिस












Click it and Unblock the Notifications