Video: यात्रियों से खचाखच भरे डिब्बे में शख्स को जोर की आई पेशाब, ऐसे स्टंट कर पहुंचा बाथरूम तक
Video: यात्रियों से खचाखच भरी बोगी में बैठे शख्स को जब पेशाब आई तो बाथरूम तक पहुंचने के लिए उसने किया स्टंट
Man stunt in train viral video: आजकल छुट्टियों के कारण अधिकांश ट्रेन यात्रियों से खचाखच भरी जा रही है। लंबी यात्रा हो छोटी यात्रा रेल के डिब्बे के यात्रियों के बीच में फंसे यात्री को पेशाब आ जाए तो सोचिए उसकी क्या हालत होगी?
सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ऐसे ही परेशानी से एक यात्री जूझ रहा था लेकिन जब बर्दास्त नहीं कर पाया तो उसने जान हथेली पर रखकर बाथरूम तक पहुंचने के लिए स्टंट करने को मजबूर हो गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये वीडियो
इस वीडयो क्लिप को ट्विटर पर यूजर @abhijeet_dipke ने शेयर किया है, सोशल मीडिया पर शेयर करते ही ये वीडियो वायरल हो गया। ये वीडियो में नजर आ रहे शख्स को शेयर करने वाले यूजर ने अपना चचेरा भाई का दोस्त बताया है।
ट्रेन की फर्श तक यात्रियों से भरी थी
इस वीडियो में शख्स को ट्रेन की भीड़ में खड़े हुए देख सकते हैं। ट्रेन की फर्श, सीट बोगी का हर कोना यात्रियों से भरा हुआ नजर आ रहा है। बोगी में एक कोने से दूसरे कोने तक लोग फर्श तक को कवर किए हुए है।
बर्दास्त नहीं हुआ तो टॉयलेट तक पहुंचने के लिए किया स्टंट
ऐसे में शख्स को जब पेशाब बर्दास्त से बाहर हो जाती है तो पहले तो वो लोगों का हटाता हुआ आगे बढ़ने की कोशिश करता है लेकिन जब नहीं कामयाब होता है तो अपनी जान हथेली पर रखकर शख्स टॉयलेट तक पहुंचने के लिए ट्रेन की सीटों पर चढ़ता हुआ स्टंट करते हुए बाथरूम तक पहुंचता है।
उसे देखकर जहां यात्री हैरान है वहीं फर्श पर बैठे यात्री उसे एक टक निहारते नजर आ रहे है कि कहीं सीटों के ऊपरसे होता हुआ जा रहा यात्री कहीं उनके ऊपर ना गिर जाए।
सीटों पर स्टंट करता हुआ बाथरूम तक पहुंचा
इस पूरे नजारे को सामने से किसी ने रिकार्ड कर लिया, जब ये लड़का सीटों के ऊपर से स्टंट करता हुआ बाथरूम तक पहुंचने में कामयाब हो जाता है, तो उसके चेहरे पर सुकून देखते ही बन रहा है।
रेल मंत्री जी को वीडियो शेयर करने वाले ने दिया धन्यवाद
@abhijeet_dipke नाम के यूजर ने शेयर करते हुए लिखा ट्रेन में यात्रा कर रहे मेरे चचेरे भाई से यह वीडियो मिला। यहां उसका दोस्त शौचालय के लिए अपना रास्ता बनाने की कोशिश कर रहा है। उसने आगे लिखा रेल मंत्री जी ट्रेन यात्रा को एक साहसिक खेल में बदलने के लिए धन्यवाद।
1.5 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है ये वीडियो
यह पोस्ट सिर्फ एक दिन पहले शेयर की गई थी। पोस्ट किए जाने के बाद से इसे 1.5 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है लोग जमकर कमेंट भी कर रहे है।
यूजर्स ने हैरानी जताते हुए शेयर किया अपना अनुभव
एक ट्विटर यूजर ने लिखा "थर्ड एसी में भी कभी-कभी ऐसे ही हालात। वहीं दूसरे ने लिखा यह इन दिनों सभी लंबी दूरी की ट्रेनों के सामान्य डिब्बों में होता है। आम तौर पर 23 कोचों के एक ट्रेन में। एसी और स्लीपर कोचों के साथ केवल 2 सामान्य कोच होते हैं। सामान्य टिकट शायद दुनिया में सबसे सस्ता है।
Got this video from my cousin who was travelling in Railway.
Here is his friend trying to make his way to the toilet. @RailMinIndia, thank you for transforming train journey into an adventure sport. pic.twitter.com/3fuHdXWS2A
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) June 18, 2023












Click it and Unblock the Notifications