क्या आपने देखा दारूबाज बंदर? बोतल में रखी शराब को एक सांस में गटका, लोग बोले- 'ये कैसा चस्का!'
UP Alcoholic Monkey: अकसर आपने लोगों को शराब पीते तो देखा ही होगा। कई लोग शराब सिर्फ किसी त्यौहार या फिर खास मौके पर ही पीते हैं लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जो रोज रोज शराब पीते हैं। मानो शराब के बिना इनकी जिंदगी ही ना चले। लेकिन क्या आपने किसी बंदर को कभी शराब पीते देखा है? जी हां! इन दिनों एक शराबी बंदर सुर्खियों में बना हुआ है, जो शराब ऐसे गटकता है, मानो उसे इसकी काफी लत हो।
शराब पीने वाला बंदर
ये शराबी बंदर है उत्तर प्रदेश के कानपुर के घाटमपुर का रहने वाला। इस बंदर को खाने में केला या सेब नहीं चाहिए। बस हाथ में दारू थमा दो और ये खुश। इसका एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें बंदर शराब गट गट कर ऐसे पी जा रहा है मानो इसे इसकी आदत हो। ऐसा लग रहा है मानो शराब नहीं बल्कि जूस पी रहा हो।

ट्विटर पर वायरल हुआ वीडियो
बंदर के हाथ में शराब का गिलास देखा जा सकता है। वो सिप सिप लेकर शराब का मजा ले रहा है। एक बार लोगों को देखता है और फिर शराब पीने लगता है। वीडियो को प्रवीन मोहता नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। कैप्शन में यूजर ने लिखा हुआ है कि विडियो कानपुर के घाटमपुर का बताया जा रहा है। बंदर शराब पी रहा है। कई बार सही गलत का फैसला मुश्किल होता है, लेकिन इसे किसी बेजुबान के प्रति क्रूरता कहा जा सकता है। #Kanpur #Animal #Monkey
'इसे चखना भी खिलाओ रे...'
वीडियो में कुछ लोगों को कहते सुना जा सकता है कि इसे चखना भी खिलाओ। ये बात सुनने में थोड़ी अजीब है कि जानवरों के प्रति क्रूरता करने में लोग जरा सा भी पीछे नहीं हटते। लोग बंदर को दारू पिलाने में मशगूल हैं लेकिन उन्हें इस बात की जरा सी भी फिक्र नहीं है कि इससे उसकी जान पर भी बन आ सकती है या फिर नशे में वो किसी को काट भी सकता है।
वीडियो के कैप्शन में भी साफतौर पर यही लिखा हुआ है कि इसे अगर जानवरों के प्रति क्रूरता कहा जाए तो कुछ भी गलत नहीं होगा। वाकई एक जानवर को शराब पिलाना उसके प्रति किसी तरह की क्रूरता से कम नहीं है।
यहां देखें 'शराबी बंदर' का वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications