Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'मेरी लिए वो किस्मत बनकर आई', बेटी के जन्म के कुछ घंटों बाद महिला ने जीती 81 लाख की लॉटरी

Lottery news: एक महिला ने अपनी बेटी के जन्म के कुछ घंटों लॉटरी में 81 लाख की मोटी रकम जीत ली। महिला ने कहा कि मैं अपनी बेटी का आभारी हूं, उसकी किस्मत से मुझे ये मिला है।

Woman wins Rs 81 lakh lottery: किस्मत से पहले कुछ नहीं मिलता। ऐसा हम सब लोगों ने सुना भी है और देखा भी है। कहते हैं कि घर में बेटियां भाग्य लेकर आती हैं, और बिल्कुल यह बात सच हुई है अमेरिका में, जहां एक महिला ने बेटी के जन्म के कुछ घंटों बाद बंपर लॉटरी में लाखों की राशि जीत ली। अब लॉटरी जीतने के बाद परिवार की खुशियों का ठिकाना नहीं है।

एक साथ घर में आई दो खुशियां

एक साथ घर में आई दो खुशियां

अपनी बेटी के जन्म के कुछ घंटे बाद लॉटरी जीतने वाली महिला के लिए 9 नवंबर का दिन कभी ना भूलने वाला होगा। अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना की एक महिला ने एक दिन में दो जैकपॉट हासिल किए। एक उसके घर में बेटी ने जन्म लिया और दूसरा बेटी के जन्म के कुछ घंटों बाद $100,000 (81 लाख रुपए) का लॉटरी पुरस्कार जीत लिया।

पॉवरबॉल टिकट खरीदा और लगा जैकपॉट

पॉवरबॉल टिकट खरीदा और लगा जैकपॉट

उत्तरी कैरोलिना के कॉनकॉर्ड शहर की रहने वाली महिला ( 28 वर्षीय) ब्रेंडा गोमेज हर्नांडेज (Brenda Gomez Hernandez) ने शहर के क्विकट्रिप स्टोर से एक पॉवरबॉल टिकट (Powerball ticket) खरीदा और 9 नवंबर को लेबर पेन के बाद अस्पताल में भर्ती हो गई। कैरोलिना एजुकेशन लॉटरी (North Carolina Education Lottery) के अधिकारियों के अनुसार महिला को 81 लाख रुपए की लॉटरी लगी।

'वह मेरे लिए मेरी किस्मत लेकर आई है'

'वह मेरे लिए मेरी किस्मत लेकर आई है'

हर्नांडेज ने एक बच्ची को जन्म दिया और कुछ ही समय बाद पता चला कि उसने ड्राइंग में $100,000 का पॉवरबॉल पुरस्कार जीता था। लॉटरी विनर महिला ने कहा, "मुझे ऐसा लगता है कि वह मेरे लिए मेरी किस्मत लेकर आई है। मैं बहुत आभारी हूं।" हर्नांडेज का मानना ​​है कि उनकी जीत के पीछे उनके अन्य दो बच्चों की भी किस्मत है, क्योंकि उनके जन्म की तारीख से ही उन्होंने लॉटरी टिकट के नंबरों को चुना था।

बताया लॉटरी के पैसों का क्या करेंगी?

बताया लॉटरी के पैसों का क्या करेंगी?

हर्नांडेज ने कहा कि मेरे दो बेटे हैं और मैंने अपना लॉटरी नंबर लेने के लिए उनके जन्मदिन की तारीख का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि लॉटरी ऑफिस से टैक्स कटने के बाद वो $65,015 घर ले गईं। हर्नांडेज ने कहा कि उनकी जीत की एक बड़ी राशि से वह अपने होम लोन का भुगतान करेगी। आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में वर्जीनिया के एक शख्स ने सपने में देखे गए नंबरों का इस्तेमाल कर 1.9 करोड़ रुपये का जैकपॉट जीता था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+