OMG: पालतू कुत्ते को नहीं पहनाया पट्टा तो पुलिस कर लेगी गिरफ्तार, महिला को जाना पड़ा जेल!
न्यूयॉर्क, 15 अगस्त: क्या आपने कभी सुना है कि पालतू कुत्ते को पट्टा ना पहनाने की वजह से किसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हो? भारत समेत कई देशों में पालतू जानवरों द्वारा किसी को काटे या चोट पहुंचाने की वजह से उसके मालिक पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान तो है लेकिन एक ऐसा देश भी है, जहां कुत्ते को बंध के ना रखने की वजह से आपको पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। न्यूयॉर्क की एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

कुत्ते की वजह से महिला को जाना पड़ा जेल
अगर आप अपने कुत्ते को पार्क या किसी अन्य सार्वजनिक स्थान पर टहलने के लिए ले जा रहे हैं, तो यह आपकी जिम्मेदारी होती है कि वह दूसरों को हानि ना पहुंचाए। यह सुनिश्चित करना भी मालिक की जिम्मेदारी है कि उनका पालतू जानवर कोई उपद्रव न करे या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाए। कोई पालतू कुत्ता अगर बड़ा या आक्रामक है तो मालिकों से अपेक्षा की जाती है कि वे नियंत्रण रखने के लिए उन्हें एक पट्टे से बंधकर रखें।

कुत्ते का बिना पट्टा घुमा रही महिला हुई गिरफ्तार
हालांकि अमेरिका के न्यूयॉर्क में रहने वाली महिला ने ऐसी ही लापरवाही की जिसकी वजह से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 29 साल की डोरा मारचंद नाम की महिला को सिर्फ इसलिए गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन ले जाया, क्योंकि वह पब्लिक पार्क में अपने कुत्ते का बिना पट्टा पहनाए घुमा रही थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई मूल की डोरा अपनी दोस्त सोफी के साथ मैनहटन के रिवरसाइड पार्क में पालतू कुत्ते के साथ टहल रही थीं।

चेतावनी के बाद भी कुत्ते को नहीं बांधा
इस दौरान कुत्ते को खुला देख पार्क के एक अधिकारी ने डोरा को चेतावनी भी दी लेकिन फिर भी उन्होंने कुत्ते को पट्टे से नहीं बांधा। डोरा ने विदेशी मीडिया को बताया कि पार्क अधिकारी ने कहा कि अगर उन्होंने कुत्ते को नहीं बांधा तो वह इसकी पुलिस में रिपोर्ट कर देगा। डोरा कहती हैं, एक दूसरा आदमी पार्क में आया, 'मुझे लगा वह पहले वाले का दोस्त होगा, लेकिन वह एक पुलिसवाला था। उसने कहा मुझसे मेरी पहचान और घर का पता मांगा।'

घर का पता और आईडी भूल गई थीं डोरा
डोरा के मुताबिक हालात तब बदतर हो गए जब उन्हें अपने नए घर का पता याद नहीं आया, इसके अलावा अपना आईडी और फोन भी वह घर पर ही भूल आई थीं। 29 वर्षीय डोरा बताती है कि शुरुआती पूछताछ के बाद पुलिस वाले ने उन्हें आगे की जांच के लिए पुलिस स्टेशन चलने के लिए कहा। इस दौरान आईडी के लिए डोरा अपने अपार्टमेंट में जाने की अनुमति मांगती रहीं लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी।

40000 रुपए का लगा जुर्माना
डोरा के मुताबिक पार्क में काफी हंगामा हो चुका था इस बीच उनके कुत्ते को पकड़ने के लिए एक अधिकारी बिजली के डंडे और पिंजरे के साथ वहां पहुंच गया। गनिमत रही कि किसी तरह डोरा अपने ब्वॉयफ्रेंड को कॉल करने में सफल रही और वह उनकी आईडी और कुत्ते के लिए पट्टा लेकर घटनास्थल पर पहुंचा। हालांकि डोरा को पुलिस स्टेशन ले जाया गया और उन पर 525 डॉलर (40000 रुपए) का जुर्माना लगाया गया। पार्क के कर्मचारी का आरोप है कि डोरा और उनकी दोस्त ने नियमों को मानने से साफ इनकार कर दिया था।
यह भी पढ़ें: OMG: हवा में उड़ते हुए फाइटर प्लेन में लगी आग, फोटा क्लिक कर रहे फोटोग्राफर ने बचा ली पायलट की जान












Click it and Unblock the Notifications