VIDEO: लेस्बियन लड़की बनना चाहती थी मां, 15 हजार खर्च कर किया ऐसा काम, दुनिया रह गई हैरान

नई दिल्ली, 7 फरवरी: ये दुनिया अजीब लोगों से भरी पड़ी है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक लड़की की खूब चर्चा हो रही है। वो लेस्बियन है, लेकिन उन्हें मां बनने और बच्चों का बड़ा शौक है। इसके लिए उन्होंने एक ऐसा कदम उठाया, जिसको देखकर दुनिया हैरान रह गई। साथ ही उन्होंने अपने ऊपर 15 हजार रुपये भी खर्च किए। हालांकि बहुत से लोग इस हरकत के लिए उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। (वीडियो-नीचे)

सिर्फ 22 साल है उम्र

सिर्फ 22 साल है उम्र

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक 22 साल की सोफी मोस्का अमेरिका में रहती हैं। वो लेस्बियन हैं, जिस वजह से वो मां नहीं बन पा रहीं, लेकिन उन्हें बच्चों से काफी प्यार है। उनको प्रेग्नेंट महिलाओं को देखना काफी अच्छा लगता है। अपने सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने एक नायाब तरीका खोजा और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

बेबी बंप प्लांट करवाया

बेबी बंप प्लांट करवाया

रिपोर्ट में बताया गया कि सोफी भी प्रेग्नेंट महिलाओं वाली फीलिंग चाहती थीं, जिस वजह से उन्होंने बेबी बंप प्लांट करवाया। आसान शब्दों में कहें तो उन्होंने एक नकली पेट लगवाया है, जो काफी उभरा हुआ है। अगर आप उसे देखेंगे तो आपको भी लगेगा कि सोफी प्रेग्नेंट हैं। सोफी के मुताबिक इस प्रक्रिया में उनके 147 पाउंड खर्च हुए। भारत के हिसाब से ये राशि 15 हजार के आसपास होगी। अब बहुत से लोग उनको प्रेग्नेंट मानने लगे हैं।

कपड़ों के ब्रांड की मालकिन

कपड़ों के ब्रांड की मालकिन

वैसे तो सोफी सनशार्क नाम के कपड़ों के ब्रांड की मालकिन हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं। वहां पर वो अपनी गर्लफ्रेंड एवरी के साथ काफी पोस्ट भी करती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वो नकली पेट को फिट करती नजर आ रही हैं। सोफी के मुताबिक उनका नकली पेट सिलिकॉन का बना हुआ है।

'बस में आसानी से मिलेगी सीट'

'बस में आसानी से मिलेगी सीट'

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि अगर वो लेस्बियन हैं और मां बनना चाहती हैं, तो इसके लिए अब बहुत से तरीके उपलब्ध हैं। उन्हें नकली पेट की जगह डॉक्टर से मिलना चाहिए। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि ये सब करने से कुछ नहीं होगा, सिर्फ मेट्रो और बस में आसानी से बैठने के लिए सीट मिल जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+