यूके में पैदा हुई दूसरी सबसे भारी बच्ची, डॉक्टर बोले- हमें लगा था जुड़वां बच्चे होंगे
लंदन, 1 मई: यूके की 21 साल की एक महिला ने 5.8 किग्रा की बच्ची को जन्म दिया है। ये इसलिए चर्चा में है क्योंकि ये यूके में पैदा हुआ दूसरा सबसे भारी बच्चा है। 21 साल की एंबर केंबरलैंड ने अपनी बच्ची की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा है कि ना सिर्फ मुझे बल्कि डॉक्टरों को भी मेरा पेटदेखखर ये लग रहा था कि जुड़वां बच्चे पैदा होंगे लेकिन डॉक्टर भी इतनी भारी बच्ची को देखकर चौंक गए। एंबर का कहना है कि डॉक्टर जन्म के बाद बच्ची को मुझे देते हुए ये बात कह रहे थे कि हम तो दूसरा बच्चा तलाश रहे थे।

बच्ची में औसत से करीब दोगुना वजन
मेडिकल साइंस के हिसाब से एक नवजात का वजन औसतन 7.5 पाउंड यानी 3.4 किलोग्राम होता है। इससे थोड़ा ज्यादा या कम भी हो सकता है। माना जाता है कि 3.4 किलोग्राम का बच्चा एकदम स्वस्थ है। कई बार ऐसा होता है कि बच्चे काफी ज्यादा वजन के होते हैं। यूके में एंबर ने 12 पाउंड यानी 5.8 किलो की बच्ची को जन्म दिया है जो औसतन बच्चे के वजन से करीब-करीब दोगुना है। माना जा रहा है कि पैदा होते वक्त ये ब्रिटेन की दूसरी सबसे भारी बच्ची है।

21 साल की एंबर की खुशी का ठिकाना नहीं
एंबर ने 16 अप्रैल को इस बच्ची को जन्म दिया है। हालांकि अब इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग उनको बधाईयां दे रहे हैं। कई महिलाओं ने तो कमेंट कर उनसे बच्चे की सेहत का राज भी पूछा है। एंबर अपनी बच्ची को लेकर काफी खुश हैं।

यूके में पैदा हुआ था 14 पाउंड का बच्चा
एंबर की बच्ची का पैदा होने के बाद वजन 12 पाउंड था और उसे यूके की दूसरी सबसे भारी बच्ची बताया गया है। बताया गया है कि 2012 में यूके में पैदा हुए बच्चे में 14 पाउंड वजन था। एंबर की बच्ची में उससे दो पाउंड कम वजन है।












Click it and Unblock the Notifications