Alley Of Kiss: यह वो गली, जहां जाकर एक बार Kiss करना चाहता है हर प्रेमी जोड़ा, लगती है लंबी कतार
Alley Of Kiss Guanajuato: कुछ जगह अपने प्रेम कहानियों के लिए प्रचलित होती हैं। इन जगहों पर अक्सर प्रेमी और प्रेमिकाओं की भीड़ लगी होती है। कई जगह प्रेमी-प्रेमिका मन्नत मांगते हैं तो कई जगह प्यार का इजहार करते हैं। लेकिन दुनिया में एक ऐसी गली है जहां हर प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे को किस करने के लिए दूसरे देश से भी आते हैं। चलिए जानते हैं वह कौन सी गली है जहां कपल विशेष रूप से एक दूसरे को किस करने आते हैं।
दरअसल, एक ऐसी जगह है, जहां मान्यता है कि अगर वहां जाकर कोई कपल किस करता है तो उसकी लव लाइफ काफी अच्छी चलती है। अब कपल इस जगह पर जाते हैं और सिर्फ किस करके वापस लौट आते हैं। बस किस करना ही मकसद रहता है।

KISS Street के नाम से जानी जाती है यह गली
बता दें कि यह जगह कोई धार्मिक जगह या बिल्डिंग या ऐतिहासिक स्थल नहीं है। इस गली को किस स्ट्रीट के नाम से जाना जाता है। हालांकि इस गली में एक बार में एक ही कपल को किस करने की इजाजत मिलती है, क्योंकि गली काफी छोटी है। इसलिए यहां लंबी लाइन लगी रहती है। कई लोगों को निराश होकर भी लौटना पड़ता है। क्योंकि शाम के समय इसे बंद कर दिया जाता है।
कहां है यह kiss Street
यह गली मैक्सिको के गुआनाजुआतो में है। इसे एले ऑफ द किस (alley of kiss) के नाम से जाना जाता है। अगर आप इन नाम से इंटरनेट पर सर्च करेंगे तो आपको समझ आ जाएगा कि आखिर इस गली में कैसा माहौल रहता है। इस गली में दो लोग से अधिक नहीं जा सकते हैं।
क्या है किस करने की मान्यता?
इस गली के बारे में मान्यता है कि यहां के पास में रहने वाले प्रेमी-प्रेमिका छुपकर यहां मिलते थे और प्यार करते थे। लेकिन एक दिन लड़की के घरवालों को पता चल गया और फिर दोनों प्रेमी और प्रेमिका की हत्या कर दी जाती है। जिसके बाद से इस जगह को प्रेम की निशानी मान यहां किस करने के लिए आते हैं। लोग यहां आकर अच्छी लव लाइफ की कामना करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications