...जब बिल्डिंग को अपना आशियाना समझ बैठे दो गैंडे, ओनर के स्टाइल में ली एंट्री, देखें Video
एक बिल्डिंग के कमरे में बैठे लोगों के साथ ऐसा ही कुछ हुआ। जब अपना घर समझ कर इमारत के अंदर अचानक एक नहीं दो गैंडे घुस गए।

हम लोग वन्यजीवों को करीब से देखने के लिए राष्ट्रीय उद्यानों में जाते हैं। सफारी में जीप और बसों की सवारी कर हमें पास से जंगल में रहने वाले जानवरों को देखते हैं। क्या कभी आपने सोचा है कि अगर कोई खतरनाक वन्य जीव आपके घर में घुस आए तो आपका क्या हाल होगा ? हालांकि वाकई में एक बिल्डिंग के कमरे में बैठे लोगों के साथ ऐसा ही कुछ हुआ। इमारत के अंदर अचानक एक नहीं दो गैंडे घुस गए और....

जानें कहां का है ये वीडियो
ये वाकया चितवन नेशनल पार्क का है जहां एक बिल्डिंग में दो गैंडे घुस गए। इमारत में जैसे ही ये गैंडा नजर आया तो दूसरे कमरे के अंदर बैठे शख्स ने वीडियो शूट कर लिया। वीडियो शूट करने वाले शख्स को ये कहते हुए सुना जा सकता है, "ओह माय गॉड।"

IFS अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर कर लिखी ये बात
भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी सुशांत नंदा ने एक इमारत के अंदर दो गैंडों के चलने का एक वीडियो साझा किया। वीडियो में दो गैंडे कमरे के अंदर टहलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में आईएफएस ने लिखा "आपने 'कमरे में हाथियों' को काफी देखा है ... यहां चितवन नेशनल पार्क में कमरे में एक और मेगा शाकाहारी जानवर नजर आया।

एक पीछे दूसरा गेंडा मजे से वॉक करते हुए की एंट्री
वीडियो में नजर आ रहा है कि कमरे में पहले एक गैंडा एंट्री लेते हुए नजर आया और उसके पीछे से दूसरा गैंडा आराम से चलता हुआ आया। मानो वो दोनों इस इमारत में मुआयना करने आए हो। हालांकि उन्होंने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। चुपचाप आए और इमारत से बाहर चले गए।
You have seen enough of ‘elephants in the room’…
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) February 9, 2023
Here take a look at another mega herbivorous in the room at Chitwan National Park. pic.twitter.com/iDwqWUv27U
यह सीन मुझे जुमांजी की याद दिलाता है
यह वीडियो एक दिन पहले शेयर किया गया था। शेयर किए जाने के बाद से इसे 48,000 बार देखा जा चुका है और 2000 से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। वीडियो पर कई कमेंट्स भी हैं।एक यूजर ने लिखा, "कभी-कभी कमरे में हाथी को संबोधित करना अभी भी संभव है, अब हम कमरे में गैंडे को कैसे संबोधित करें ? वहीं कुछ ने सवाल किया कि ये कैसे वहां पहुंचा, एक दूसरे शख्स ने लिखा "किसी ने फिर से जुमांजी का पासा फेंका, ऐसा लगता है" तीसरे शख्स ने लिखा यह सीन मुझे जुमांजी की याद दिलाता है।












Click it and Unblock the Notifications