Video: भाभी के 'घातक' मूव्स देखकर पूरा सोशल मीडिया सन्न, आज तक किसी पर नहीं चढ़ा ऐसा डांस का 'भूत'
नई दिल्ली, 03 मार्च: सोशल मीडिया से आज के वक्त में हर इंसान जुड़ा हुआ है। इंटरनेट के इस जमाने में रोजाना एक से बढ़कर एक फनी और हंसी छुड़ा देने वाले मजेदार वीडियो दिखाई पड़ जाते हैं। इन्ही सब के चलते सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियोज की भरमार है। इस बीच अब एक ऐसी महिला के डांस का वीडियो इन दिनों जमकर देखा जा रहा है, जो लाख रोकने के बाद भी डांस करने से बाज नहीं आ रही है। ऐसे में आप भी देखिए महिला के 'घातक' डांस मूव्स...

भाभी पर चढ़ा डांस का 'भूत'
वीडियो देखने के बाद एक बार तो आपको भी लगेगा कि महिला पर डांस का 'भूत' चढ़ गया है, जो इतना आसानी नहीं उतरेगा। वायरल वीडियो में महिला का डांस देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, जिसने भी इस वीडियो को देखा वो जरूर हैरान होने के बाद हंसने पर मजबूर जरूर हुआ होगा।

रोकने के बाद भी नहीं रुक रही भाभी
वायरल वीडियो किसी गांव का है। जिसमें महिला धमाकेदार डांस करती हुई नजर आ रही है। हालांकि उसको रोकने के लिए घरवाले भी बीच में आते हैं, लेकिन वो किसी की एक भी सुनने के लिए राजी नहीं है। भाभी का ये जबरदस्त डांस वहां आसपास खड़े लोगों को खूब भा रहा है। दूसरी तरफ महिला के डांस से शर्मिंदा परिवार साफ देखा जा सकता है।

बेपरवाह भाभी का डांस वायरल
हालांकि वायरल वीडियो कहां का है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है, लेकिन यह किसी गांव का है इसे तो वीडियो से साफ पता चल रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला बीच सड़क पर डांस में इतना मदहोश हो गई कि उसे किसी की परवाह नहीं है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि परिवार के लोग उसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वो डांस करने से बाज नहीं आ रही।

आप भी देखिए हाहाकार मचा देने वाला डांस
भाभी के इस डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर हाल ही में शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1 लाख 45 हजास से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। वहीं कमेंट सेक्शन में लोग जमकर मजा ले रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा कि इस पर किसी चुड़ैल का साया है। तो दूसरे ने कमेंट किया कच्चा बादाम का डांस वीडियो 100 बार देखने के बाद। वहीं अन्य ने कमेंट किया ये सस्ते नशे का कमाल है। आप भी देखिए गांव की भाभी का हाहाकार मचा देने वाला डांस (खबर के अंत में)।












Click it and Unblock the Notifications