'इंसानों से पैदा होंगे म्यूटेंट बेबी, जिनमें होंगे नए अंग', शख्स ने किया साल 2714 से वापस लौटने का दावा

एक शख्स ने खुद को टाइम ट्रैवलर बताया है। उसने कहा कि इस साल म्यूटेंट बेबी पैदा होंगे।

humans

शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक पर एक रहस्यमयी शख्स कई सालों से सक्रिय है। वो खुद को टाइम ट्रैवलर बताता है। उसने कई बार दावा किया कि वो साल 2714 से लौटकर आया है। अब उसने कुछ नई भविष्यवाणियां की हैं, जिसको सुनकर ही लोग परेशान हैं। हालांकि बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जो उसके दावों को फर्जी बताते हैं। (तस्वीरें सांकेतिक)

'इस साल दुनिया में बड़े बदलाव'

'इस साल दुनिया में बड़े बदलाव'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खुद को टाइम ट्रैवलर बताने वाले शख्स का नाम एरी योर्मनी है, जो @esthetictimewarper नाम से टिकटॉक पर फेमस हैं। उनके वहां पर 12 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स भी हैं। अब उन्होंने एक नए वीडियो में नया दावा करके सनसनी मचा दी। उनका कहना है कि 2023 में दुनिया में बहुत कुछ बदल जाएगा।

अमेरिका में आएगी सुनामी

अमेरिका में आएगी सुनामी

एरी ने एक वीडियो पोस्ट किया है। उसके साथ उन्होंने लिखा कि "आपको बहुत कुछ जानने की जरूरत है ..."। वीडियो में उन्होंने कहा कि आप में से कई अभी भी विश्वास नहीं करते हैं कि मैं एक वास्तविक समय यात्री हूं, इसलिए 2023 में इन 5 तारीखों को याद रखें। 14 मार्च को एक सूनामी अमेरिका के पश्चिमी तट से टकराएगी। जिससे काफी ज्यादा नुकसान होगा।

नई बीमारी भी आएगी?

नई बीमारी भी आएगी?

इसके बाद 28 अप्रैल को 'म्यूटेंट बेबी' पैदा होगा, जिसके कई अंग नए होंगे। इसके बाद 7 मई को 'VorcenX' नाम की नई बीमारी आएगी। जिसमें मृत्युदर 40 प्रतिशत की होगी। टाइम ट्रैवलर के मुताबिक 30 अक्टूबर को इंसान वर्षावन में एक नई दुनिया की खोज करेंगे, जबकि 3 नवंबर को पहला इंटरस्टेलर युद्ध मनुष्यों और दूसरों के बीच शुरू होगा।

लोगों का क्या रिएक्शन?

लोगों का क्या रिएक्शन?

वैसे बहुत से लोग एरी के दावों को फर्जी बता रहे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि अभी भी मैं आपकी 2022 की भविष्यवाणियों के सच होने का इंतजार कर रहा। एक अन्य यूजर ने लिखा कि लोगों को बेवकूफ बनाना बंद करिए, ये सब आप व्यूज और पब्लिसिटी के लिए कर रहे। आपकी एक भी भविष्यवाणी आज तक सच साबित नहीं हुई। हालांकि उनके बहुत से समर्थक इन बातों को सही मान रहे हैं।

Recommended Video

    Episode 6: क्या सबसे तेज Radio Telescope से दिखेगा Alien, रिसर्चर खोज रहे निशान | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+