Tiktok के लिए लड़की ने जिन्ना की मजार के सामने किया डांस, Video वायरल होने पर पाकिस्तान में मचा बवाल

लाहौर। टिकटॉक के लिए वीडियो बनाना इन दिनों आम ट्रेंड हो गया है। भारत ही नहीं, दुनिया के अन्य देशों में भी टिकटॉक पर अपलोड किए गए अनेकों वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही पाकिस्तान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर वहां बवाल मचा हुआ है। 14 सेकेंड का ये वीडियो एक लड़की ने टिकटॉक के लिए बनाया है, लेकिन ये वीडियो अब उसकी लड़की के लिए मुसीबत का सबब बनता दिखाई दे रहा है।

जिन्ना की मजार के सामने किया डांस

जिन्ना की मजार के सामने किया डांस

टिकटॉक को लेकर पाकिस्तान में भी क्रेज दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान के इस वीडियो में सफेद लिबास में एक लड़की को डांस करते देखा जा सकता है। ये वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। कुछ लोगों ने इस इस वीडियो के लिए लड़की को गिरफ्तार करने की मांग भी की है। दरअसल, इस वीडियो में लड़की पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के मजार के सामने डांस करती दिखाई दे रही है। मोहम्मद अली जिन्ना की ये मजार कराची में स्थित है।

पाकिस्तान में मचा है बवाल

संगमरमर के फर्श पर ये लड़की डांस कर रही है और उसका चेहरा नकाब से ढका हुआ है। नकाब से चेहरा ढके होने के कारण उस लड़की की पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है लेकिन इस वीडियो ने पाकिस्तान में बवाल जरूर मचा दिया है। कई लोग वीडियो में डांस कर रही लड़की की तीखी आलोचना कर रहे हैं। इन लोगों को कहना है कि जिन्ना की मजार पर ऐसे वीडियो नहीं बनाए जाने चाहिए, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये जगह ऐसे काम के लिए नहीं है।

लड़की को गिरफ्तार करने की मांग

लड़की को गिरफ्तार करने की मांग

लड़की के डांस का ये वीडियो 14 सेकंड का है, लोगों में इस वीडियो को लेकर जबरदस्त नाराजगी देखने को मिल रही है। इस वीडियो में कुछ लोग इधर-उधर चहलकदमी करते हुए भी देखे जा सकते हैं। वहीं, एक महिला ने कहा कि इस लड़की का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है और ये मजार पर कुछ खाने की मांग कर रही है। जबकि कुछ अन्य लोगों का कहना है कि इस लड़की के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। हालांकि, ये लड़की कौन है और कहां की रहने वाली है, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+