'एक मच्छर इंसान को.....', कोमा में शख्स, 2 अंगुलियां कटाने के बाद हुए 30 से ज्यादा ऑपरेशन
मच्छर दिखने में बहुत छोटे होते हैं, जिनको इंसान बहुत ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते। कई बार इनके काटने से डेंगू, चिकनगुनिया जैसे रोग हो जाते हैं, लेकिन आज हम आपको ऐसे मच्छर के बारे में बताने जा रहे, जिसने एक आदमी की जिंदगी बद से बदतर बना दी। अब वो ठीक तो हो गए हैं, लेकिन उनके शरीर के कई अंग बुरी तरह प्रभावित हुए।

टाइगर मच्छर ने काटा था
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले साल 27 वर्षीय सेबस्टियन रॉट्सचके को एक एशियाई टाइगर मच्छर ने काटा था। शुरू में तो उन्होंने उसको अनदेखा कर दिया, लेकिन बाद में उनकी हालत बिगड़ती चली गई। इसके बाद उन्हें करीब चार हफ्तों तक कोमा में रहना पड़ा। उनके घर वाले तो उम्मीद छोड़ चुके थे, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर थी।

ब्लड पॉइजनिंग भी हुई
सेबस्टियन ने बताया कि वो जर्मनी के रोएडमार्क के रहने वाले हैं। एक मामूली से मच्छर की वजह से उनको ब्लड पॉइजनिंग हो गई। पहले तो वो कोमा में गए, इसके बाद उनके कई अंग जैसे लीवर, किडनी, हार्ट और फेफड़ों के फेल होने के लक्षण दिखने लगे।

जांघ का हुआ ऑपरेशन
उन्होंने आगे कहा कि मुझे 2021 की गर्मियां अच्छे से याद हैं। उस वक्त टाइगर मच्छर के काटने से ही मुझे अपनी जांघ की त्वचा का प्रत्यारोपण करवाना पड़ा था। उस मच्छर के काटने से उनकी बाईं जांघ पर बड़ा सा फोड़ा गया था। इसके अलावा उनकी दो अंगुलियां काटी गईं और उन्हें 30 से ज्यादा ऑपरेशन से गुजरना पड़ा।

खाना-पीना छूट गया
सेबस्टियन के मुताबिक जब मच्छर ने काटा तो सब कुछ आम मच्छर की तरह ही था, लेकिन फिर धीरे-धीरे उनकी तबीयत खराब होने लगी। वो बिस्तर पर पड़ गए, बड़ी मुश्किल से ही वो बाथरूम तक जा पाते थे। उन्हें बुखार होने लगा और खाना-पीना एकदम से छूट गया। उनको लगने लगा था कि वो नहीं बचेंगे।

बैक्टीरिया ने तबाह किए अंग
जब जांघ में इंफेक्शन हुआ तो डॉक्टरों ने बताया कि सेराटिया मार्सेसेन्स नामक एक बैक्टीरिया ने उसकी आधी जांघ को खा लिया था। धीरे-धीरे ये साफ हो गया कि उनको ये सब दिक्कत एशियाई टाइगर मच्छर के काटने से हुई है। अब वो ठीक हैं, लेकिन उनके पैर की दो अंगुलियां नहीं हैं। मच्छर बाइट की वजह से उनके कई अंग भी प्रभावित हुए हैं।

लोगों को दी ये सलाह
लोगों को उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि अगर आपको भी लग रहा कि आपको टाइगर मच्छर ने काटा है, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाइए। इंतजार करना आपके लिए घातक हो सकता है। अगर मेरे केस में थोड़ी सी भी देर होती, तो मैं एक मामूली से डंक की वजह से अपनी जान गंवा देता।
-
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर -
Sita Devi कौन है? LPG महंगाई के बीच रातों-रात कैसे बनीं 10 करोड़ की मालकिन? चौंकाने वाली है वजह -
Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी -
VIDEO: विराट कोहली की Flying Kiss पर अनन्या बिड़ला के रिएक्शन ने लूटी महफिल! अनुष्का शर्मा ने जीत लिया दिल












Click it and Unblock the Notifications