VIDEO: जंगल सफारी के बीच कार से निकली महिला, तभी घात लगाए टाइगर ने कर दिया हमला

एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें एक टाइगर ने महिला पर हमला कर दिया। महिला जंगल सफारी के बीच कार से बाहर निकल गई थी।

jungle

अगर आप कभी उस इलाके से जा रहे हों, जहां पर बाघों का बसेरा रहे तो कार से नहीं निकलने में ही आपकी भलाई है। इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा, जो 2016 का है, लेकिन एक बार फिर लोग इसे तेजी से शेयर कर रहे। (वीडियो-नीचे)

वायरल वीडियो चीन का है, जिसे Crazy Clips नाम के ट्विटर पेज से शेयर किया गया। इस पर 67 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। लोग इससे सबक लेने की बात कह रहे।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि जंगल के बीच एक रास्ते पर कई कारें जा रही थीं। तभी एक कार बीच सड़क पर रुक जाती है। उसमें से एक महिला बाहर निकलती है और वो दूसरी तरफ जाने लगी। जैसे ही उसने दूसरी ओर कार का दरवाजा खोला, वैसे ही वहां पर एक टाइगर आ धमका।

ऐसा लग रहा था जैसे टाइगर पास में ही घात लगाकर बैठ था। उसने सीधे महिला पर हमला किया और उसे खींचकर ले जाने लगा। उसका पति भी कार से निकला, लेकिन वो टाइगर को देखकर डर गया। इसे देखकर लोगों को बड़ी सीख मिली है।

मामले में एक्सपर्ट्स ने कहा कि जंगली जीव जब तक खतरा महसूस नहीं करते, तब तक वो हमला नहीं करते हैं। जंगलों में इंसानों की आवाजाही बढ़ गई है। ऐसे में टाइगर, शेर, चीता जैसे जीव आक्रामक होने लगे। वो इंसानों को खाते तो नहीं हैं, लेकिन उन्हें खतरा समझकर मार डालते हैं।

बच्चे और पति बचे
इस खबर को उस वक्त कई बड़े मीडिया हाउस ने प्रकाशित किया है। बीजिंग न्यूज के मुताबिक ये वीडियो बीजिंग के एक वाइल्डलाइफ वर्ल्ड का है। इस घटना में महिला को गंभीर चोट आई थी, जबकि उसका पति सुरक्षित था। कार में उनके बच्चे थे, वो भी बच गए। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि महिला पति से लड़ने के लिए कार से बाहर निकली थी, लेकिन बीजिंग न्यूज ने इस बात को खारिज कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+