प्लास्टिक सर्जरी से ऐसा हुआ 3 महिलाओं का हाल, पुलिस को करना पड़ा गिरफ्तार

दुनियाभर में कई महिलाएं प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेकर खूबसूरत दिखने का प्रयास कर रही हैं। लेकिन ये प्रयास हाल ही में कुछ महिलाओं के लिए मुसीबत बन कर आ गया जब दक्षिण कोरिया एयरपोर्ट पर उन्हें रोक लिया

बीजिंग। प्लास्टिक सर्जरी पिछले कुछ सालों में काफी पॉपुलर हुई हैं। दुनियाभर में कई महिलाएं प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेकर खूबसूरत दिखने का प्रयास कर रही हैं। लेकिन ये प्रयास हाल ही में कुछ महिलाओं के लिए मुसीबत बन कर आ गया जब दक्षिण कोरिया एयरपोर्ट पर उन्हें रोक लिया गया। ये महिलाएं प्लास्टिक सर्जरी करा कर चीन लौट रही थीं लेकिन एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया।

Bizarre

चीन की तीन महिलाएं किसी काम से दक्षिण कोरिया गई थीं। वहां तीनों ने अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करवा ली। लेकिन सर्जरी में कुछ खामियां रह गई और उनके चेहरे काफी अलग दिखने लगे। तीनों ही महिलाओं के चेहरे में सूजन आ गई थी। एयरपोर्ट पर जब वो फ्लाइट बोर्ड करने के लिए गईं तो उन्हें अधिकारियों ने रोक लिया क्योंकि उनके चेहरे पासपोर्ट में लगी फोटो से बिल्कुल भी मैच नहीं कर रहे थे।

इमीग्रेशन के अधिकारियों ने महिलाओं के पासपोर्ट और बाकी कागजात चेक किए। उनकी शक्ल पासपोर्ट पर लगी तस्वीर से काफी अलग लग रही थी और उनके चेहरे पर पट्टी भी बंधी थी। महिलाओं ने अधिकारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मानें। अंत में महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। इन महिलाओं की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई है। चीन में खासकर इसे बड़ी संख्या में लोग शेयर कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+