अपनी शादी में ऐसा झूमकर नाचा यह दूल्हा, लाखों लोग देख चुके हैं यह वायरल VIDEO

नई दिल्ली। भारतीय शादियों में डांस आम बात है। बारात के साथ चल रहे लोग अपने अंदाज में जमकर नाचते हैं। बारातियों का डांस को आपने कई बार देखा होगा और कई बार खुद भी डांस किया होगा, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दूल्हा खुद अपनी शादी में धमाकेदार डांस कर रहा है। वो भी थोड़ा बहुत नहीं बल्कि वो एक के बाद एक लगातार तीन गानों पर बिंदास होकर नाचता है।

 This absolutely filmy groom couldn’t stop dancing to Bollywood numbers on the way to his wedding
वीडियो कहां का है ये तो मालूम नहीं चल सका है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बारात में शामिल दूल्हे के दोस्त और रिश्तेदार नाचते लगते है। थोड़ी देर तक तो दूल्हा उन्हें नाचते हुए देखता रहता है, लेकिन इसके बाद वो खुद को रोक नहीं पाता है। पहले रथ पर बैठे-बैठे नाचता है और फिर तो बिंदास होकर धमाकेदार डांस स्टेप्स के साथ डांस करता है। अमिताभ बच्चन के बहुचर्चित गाने चूम्मा-चूम्मा दे दे गाने पर , फिर गोविंदा की फिल्म के गाने सोना कितना सोना है और फिर शाहरूख खान की फिल्म कुछ-कुछ होता है साजन जी है गाने पर खूब डांस करता है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को Aunty ki Baate नाम के फेसबुक पेज पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 3 लाख 16 हजार लोगों ने देखा है। वहीं करीब साढ़े 3 हजार लोगों ने इसे शेयर किया है। लोग शादी से पहले दूल्हे की इस खुशी पर खूब मजेदार कमेंट कर रहे हैं। आप भी देखिए दूल्हे का ये डांस.....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+