Funny Video: महिला खिलाड़ी को देख रैंक भूला शख्स, तीसरे नंबर वाली को थमाया गोल्ड मेडल

Viral Funny Video: सोशल मीडिया पर एक फनी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 3 लाख लोगों ने देखा है।

अब तब आपने बच्चों की मार्कशीट या फिर आसंर शीट बदलती हुई देखी होगी, लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक फनी वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें गेम्स के फाइनल रिजल्ट के बाद पहले नंबर का मेडल तीसरे नंबर के एथलीट को दे दिया जाता है, हालांकि ये लापरवाही है, लेकिन बहुत मजाकिया है।

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे कई फनी वीडियो सामने आते हैं, जिनको देखने के बाद हंसी कंट्रोल नहीं होती। अब ऐसा ही एक और लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जो किसी को भी हंसने पर मजबूर कर देगा।

हालांकि गेम्स में एथलीट के साथ किसी तरह का कोई मजाक या फिर गलती नहीं होती, लेकिन एक गेम इवेंट के दौरान पॉडियम पर खड़े एथलीट के साथ वहां मौजूद लोग भी उस वक्त दंग रह गए, जब तीसरे नंबर पर आई महिला एथलीट को पहला स्थान के तौर पर गोल्ड मेडल पहना दिया।

ऐसा भी होता है?

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे थर्ड पोजिशन पर आई महिला एथलीट को एक मेल प्रजेंटर आता है और गोल्ड मेडल पहनाते हुए गले मिलता है। इस चीज को पास खड़ी दोनों एथलीट बेहद हैरानी के साथ देख रही हैं, जैसे कि उनको कुछ एक में समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या?

हालांकि अपनी गलती सुधारते हुए मेडल पाने वाली एथलीट वो अवॉर्ड पहले नंबर पर आई महिला खिलाड़ी को पहना देती है। ट्विटर यूजर @TheFigen_ने इस फनी क्लिप को शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा- "उस पर नजर पड़ते ही वह सब कुछ भूल गया।" इस वीडियो को अब तक ढाई लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

यूजर्स ने जमकर लिए मजे

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी काफी फनी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब आप घर पर लड़ते हैं तो ऐसा ही होता है। ऐसे ही एक और यूजर ने लिखा कि हम सभी जानते हैं कि किसने उसका दिल जीता। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि उनके हिसाब से तो वो ही सोना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+