WATCH: जानवर की मासूमियत संग खेल गया शख्स, पार्किंग से ऐसे गायब कर ली 1 लाख रुपये की बाइक
कुत्ता सबसे वफादार जानवर होता है। अपने मालिक के सामान की रक्षा करने के लिए वो हर दम तैनात रहता है। लेकिन जानवर तो जानवर है और ये बात सब जानते हैं कि वो प्यार का भूखा होता है। इसी बात का फायदा एक चोर ने उठा लिया।
सामने से कुत्ता आया और फिर...
इस पूरी घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स गैराज में आता है और बाइक चोरी करने की नीयत से आगे बढ़ता है। इतने में सामने से कुत्ता आ जाता है। पहले तो चोर कुत्ते को देख कर आगे बढ़ जाता है लेकिन फिर वो उसे प्यार दुलार करने लगता है।

कुत्ते को प्यार-दुलार करने लगा शख्स
कुत्ता शख्स के प्यार दुलार पर यकीन करने लगता है और समझ नहीं पाता कि ये इंसान गलत नीयत से यहां आया है। अमेरिका में हुई इस घटना का वीडियो सैन डिएगो पुलिस ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। चोर की तलाश कर रही पुलिस ने इस पूरे मामले की जानकारी कैप्शन के जरिये दी है।
बाइक चोरी करने के इरादे से घुसा
5 जुलाई को शेयर किए हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स डिएगो के गैराज में बाइक चोरी करने के इरादे से घुसा। उसने गैराज में रखी सबसे महंगी बाइक पर हाथ साफ करने की सोची। इसके बाद ब्लैक इलेक्ट्रा 3-स्पीड बाइसिकल पर उसने हाथ साफ कर लिया। बता दें कि बाइक की कीमत पूरे 1 लाख रुपये बताई जा रही है।
यहां देखें अनोखी चोरी का वीडियो
चोर की पहचान में जुटी पुलिस
संदिग्ध ने आखिरी बार नीली और सफेद रंग की कैप, ग्रे शर्ट, नीले शॉर्ट्स और ऑरेंज कलर के एथलेटिक जूते पहने हुए हैं। उसने काला और नीले रंग का बैग लिया हुआ था। अब पुलिस इस चोर की पहचान में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications