Viral Video: लड़की का 'इंतकाम', एक्स-ब्वॉयफ्रेंड को गिफ्ट में दी 23 लाख की बाइक में लगा दी आग

बैंकॉक, 26 जून। प्यार करने वाला कपल एक-दूसरे के लिए दुनियाभर की कसमें खाता है, यहां तक कि कपल्स में महंगे-महंगे गिफ्ट देना भी आम बात है। हालांकि बहुत कम लोग ही ऐसे होते हैं जिनका प्यार परवान चढ़ पाता है, हमारा मतलब है कि शादी की मंजिल तक पहुंच पाता है। एक बार रिश्ता टूट जाने के बाद बड़ा मुश्किल होता है फिर से अपने धोखेबाज पार्टनर को मौका देना। हाल ही में थाईलैंड से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें देखा गया कि एक प्रेमिका ने अपने ही पूर्व-प्रेमी की बाइक को आग के हवाले कर दिया।

लड़की ने लिया एक्स-ब्वॉयफ्रेंड से बदला

लड़की ने लिया एक्स-ब्वॉयफ्रेंड से बदला

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लड़की के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड ने उसे धोखा दिया था जिसके बाद बदला लेने के लिए उसने लड़के की बाइक को आग के हवाले कर दिया। दिलचस्प बात ये है कि लड़के को ये बाइक उसकी प्रमिका ने ही गिफ्ट में दी थी। बाइक को आग लगाने का यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो सामने आने के बाद अब लड़की की पोल खुली है। लड़की की पहचान 36 वर्षीय कनोक वान के रूप में हुई है।

6 अन्य वाहन भी जलकर खाक

6 अन्य वाहन भी जलकर खाक

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कनोक वान कथित तौर पर अपने पूर्व प्रेमी से बदला लेना चाहती थी क्योंकि उसने रिलेशनशिप में वापस आने से इनकार कर दिया था। कनोक वान की हरकत पर उस समय हड़कंप मचा जब उसके द्वारा लगाई गई आग में 6 अन्य वाहन भी जलकर खाक हो गए। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन इससे पहले ही आग बुझाने के लिए दमकलकर्मी घटना स्थल पर पहुंचते, तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

स्कूल की पार्किंग में खड़ी थी बाइक

स्कूल की पार्किंग में खड़ी थी बाइक

जानबूझकर आग लगाने के जुर्म में कनोक को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें श्रीनाखरीनविरोट विश्वविद्यालय प्रसारमित प्रदर्शन स्कूल की पार्किंग की तीसरी मंजिल पर आग की सूचना मिली थी। पार्किंग की बिल्डिंग स्कूल के मुख्य भवन के करीब था लेकिन किसी को चोट नहीं आई। कोरोना वायरस महामारी की वजह से बच्चों की क्लास ऑनलाइन चल रही थी इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ।

23 लाख रुपए की बाइक दी थी गिफ्ट

23 लाख रुपए की बाइक दी थी गिफ्ट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने 10 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया और इसे इमारत के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक दिया। पुलिस ने आग की वजह का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो पाया कि स्कूल कर्मचारी की पूर्व प्रेमिका ने इस घटना को अंजाम दिया है। बीते बुधवार उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब कपल साथ में था तो लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को करीब 23 लाख रुपए की ट्रायम्फ मोटरसाइकिल गिफ्ट में दी थी।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: कोरोना : नींद क्या आपको भी आजकल कम आ रही है? जानिए क्यों?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+