Video: तहसीलदार ने 20 लाख के नोट किए आग के हवाले
राजस्थान के सिरोही जिले से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक तहसीलदार ने 20 लाख के नोट आग के हवाले कर दिए।
जयपुर। राजस्थान के सिरोही जिले से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक तहसीलदार ने 20 लाख के नोट आग के हवाले कर दिए। दोस्तों ये मजाक नहीं एकदम हकीकत है और नोट भी बिल्कुल असली थे। आखिर तहसीलदार ने ऐसा क्यों किया। उसके सामने ऐसी क्या मजबूरी थी जो उसे बीस लाख के नोटों को जलाना पड़ा? आइए जानते हैं।

इस वजह से किए नोट आग के हवाले
यह घटना राजस्थान के सिरोही जिले की है, जहां शुक्रवार को एक तहसीलदार ने 20 लाख के नोट जला दिये। दरअसल भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अधिकारी तहसीलदार कल्पेश कुमार के यहां जैसे ही पहुंचे उन्होंने खुद को घर में अंदर से बंद कर लिया और सभी नोटों को जला दिया।

जांच टीम ने शेयर किया वीडियो
जांच करने पहुंची टीम ने इस घटना का पूरा विडियो शेयर किया है, जिसमें कल्पेश नोटों को अपनी रसोई में जलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अधिकारी कल्पेश से दरवाजा खोलने के लिए कह रहे हैं, लेकिन वो दरवाजा नहीं खोलते, जिसके बाद अधिकारी किचन की खिड़की तोड़ने की कोशिश करते हैं। वहीं दूसरी तरफ वीडियों में कल्पेश के बच्चों की रोने की आवाजें आ रही हैं।

इंस्पेक्टर पर्वत सिंह के खुलासे के बाद हुई कार्रवाई
दरअसल कल्पेश पर कार्रवाई से पहले जांच टीम ने राजस्व निरीक्षक पर्वत सिंह को कथित 1 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पर्वत ने बताया कि उन्होंने तहसीलदार कल्पेश की ओर से यह रिश्वत ली है। इसके बाद जांच टीम पर्वत सिंह के साथ कल्पेश के घर जांच के लिए पहुंची। जांच टीम को देखकर कल्पेश के होश फाख्ता हो गए और उन्होंने खुद को घर के अंदर बंद कर रिश्वत में मिले 20 लाख के नोटों को आग लगा दी। हालांकि टीम 1.5 लाख रुपये वसूलने में कामयाब रही। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। देखें वीडियो।












Click it and Unblock the Notifications