अलग-अलग देशों में शादी और संबंध बनाने को लेकर क्या हैं कानून, जानिए

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए नाबालिग पत्नी से संबंध को रेप अपराध माना है। यहां संबंध बनाने को लेकर कोई अलग कानून नहीं है लेकिन दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां इसे लेकर भी कानून है।

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए नाबालिग पत्नी से संबंध को रेप अपराध माना है। पहले आईपीसी 375 (2) कानून में इसे अपराध नहीं माना गया था। इसके मुताबिक अगर कोई 15 से 18 साल की पत्नी से संबंध बनाता है, तो उसे रेप नहीं माना जाएगा। इस कानून को खारिज करते हुए उच्चतम न्यायालय ने कहा कि 18 साल से कम उम्र की पत्नी के साथ संबंध बनाने पर पति पर रेप का केस चलेगा। इसके साथ पति पर पॉक्सो के तहत मुकदमा चलेगा। भारत में शादी को लेकर कानून है कि लड़कियों की उम्र 18 साल और लड़कों की 21 साल होनी चाहिए। यहां संबंध बनाने को लेकर कोई अलग कानून नहीं है लेकिन दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां इसे लेकर भी कानून है। जानिए इसके बारे में-

Marriage

क्या कहता है जापान का कानून

क्या कहता है जापान का कानून

जापान में माता-पिता की मर्जी से और उनकी मर्जी के बगैर शादी के लिए अलग-अलग उम्र निर्धारित है। अगर माता-पिता राजी हैं तो शादी के लिए लड़के की उम्र 18 और लड़की की 16 साल होनी चाहिए। और अगर पेरेंट्स शादी के लिए राजी नहीं हैं तो उम्र 20 साल होनी चाहिए। यहां सहमति से संबंध बनाने के लिए उम्र सीमा 13 साल रखी गई है।

अमेरिका में ये है शादी की उम्र सीमा

अमेरिका में ये है शादी की उम्र सीमा

अमेरिका में अगर बच्चे माता-पिता की मर्जी के बगैर शादी करते हैं तो उनकी उम्र 18 साल होनी चाहिए। वहीं पेरेंट्स की सहमति से शादी करने की वहां कोई उम्र निर्धारित नहीं की गई है। आपस में संबंध बनाने के लिए अमेरिका में लड़कियों की उम्र 16 और लड़कों की 18 तय की गई है।

संबंध बनाने के लिए चीन में ये है तय उम्र

संबंध बनाने के लिए चीन में ये है तय उम्र

चीन में अगर बच्चे अपने माता-पिता की सहमति के बगैर शादी करते हैं तो लड़के की उम्र 22 साल और लड़कियों की 20 साल होनी चाहिए। चीन में संबंध बनाने की उम्र 14 साल है।

फ्रांस में शादी के लिए है एक ही उम्र

फ्रांस में शादी के लिए है एक ही उम्र

फ्रांस में माता-पिता की सहमति और असहमति के बगैर शादी की उम्र 18 साल ही निर्धारित की गई है। वहीं सहमति से संबंध बनाने के लिए 15 साल उम्र निर्धारित है।

रूस में शादी और संबंध बनाने की निर्धारित उम्र

रूस में शादी और संबंध बनाने की निर्धारित उम्र

रूस में माता-पिता की मर्जी के बिना शादी करने के लिए लड़के-लड़कियों, दोनों की उम्र 18 साल है। वहीं उनकी सहमति से शादी करने के लिए 16 साल उम्र सीमा तय की गई है। संबंध बनाने के लिए भी उम्र 16 साल ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+